फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six-year-old girl dies after being crushed by a novice's car

Panipat News: नौसिखिये की कार से कुचलकर छह साल की बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old girl dies after being crushed by a novice's car
पानीपत। जिले के गांव नूरपुर गुजरान में प्ले-वे में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची की नौसिखिये की कार से कुचलने से मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। चालक ने नियंत्रण खोने के बाद स्पीड बढ़ा दी। इसके चलते वह बच्ची को करीब दस मीटर तक घसीटते ले गया। ईंटों के चट्टे से गाड़ी टकराने पर कार रुकी। इस हादसे में छात्र घायल हो गया, जबकि उसका बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव नूरपुर गुजरान निवासी सुंदर ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे और एक छह वर्षीय बेटी शिवानी थी। उसने बेटी को इसी साल एक प्राइवेट स्कूल में प्ले-वे में पढ़ने भेजना शुरू किया था। शनिवार को उसके स्कूल का दूसरा दिन था। वह सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने भाई विशाल और पड़ोस के युवक प्रिंस के साथ गांव के शिव मंदिर चौक पर स्कूल बस स्टॉप पर जा रही थी। वे तीनों चौक पर पहुंचे तो एक युवक तेज रफ्तार कार चलाते हुए आया और उसकी बेटी शिवानी और प्रिंस को टक्कर मार दी। प्रिंस टक्कर लगने के बाद एक तरफ गिर गया, जबकि कार चालक उसकी बेटी को घसीटते ले गया। कार आगे ईंटों के चट्टे में जा टकराई। उसका बड़ा बेटा विशाल दौड़कर घर आया और हादसे की जानकारी दी। उसकी बेटी कार और ईंटों के बीच में फंसी थी और उसके सिर पर कार का पहिया चढ़ा हुआ था। उन्होंने बड़ी मुश्किल से शिवानी को कार के नीचे से निकालकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी के बेटे प्रिंस के हाथ और पैर पर गंभीर चोट लगी हैं। चालक कार छोड़कर भाग गया। सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि कार गांव का युवक रवि चला रहा था। इस संबंध में सेक्टर 29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि नूरपुर गुजरान में कार की टक्कर लगने से एक बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed