{"_id":"60a172f68ebc3ea6fc3fb2b5","slug":"six-people-ran-and-beat-the-woman-up-to-100-meters-in-land-dispute-saved-life-by-entering-hospital-panipat-news-knl70147947","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में छह लोगों ने महिला को 100 मीटर तक दौड़ाकर पीटा,अस्पताल में घुसकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में छह लोगों ने महिला को 100 मीटर तक दौड़ाकर पीटा,अस्पताल में घुसकर बचाई जान
विज्ञापन
खटीक बस्ती में जमीन के विवाद में एक परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। चाचा ने चार से पांच लोगों के साथ भतीजे की पत्नी पर हमला बोल दिया। उसके सिर पर डंडे और गर्दन पर चाकू मार दिया। शनिवार को हुई वारदात के दौरान महिला ने भागकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसका 100 मीटर तक पीछा किया। इस दौरान हमलावर महिला पर डंडों से हमला करते रहे। महिला ने अस्पताल में घुसकर अपनी जान बचाई। चांदनीबाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खटीक बस्ती निवासी सोनिया पत्नी राजेश ने बताया कि वह शनिवार को सुबह घर पर खाना बना रही थी। सुबह सात बजे उसके घर पर पति राजेश के चाचा जगबीर, उनका बेटा अरविंद, नवीन, प्रवीण, गोलू सरिता, नीरज आए। जमीन के विवाद में उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। नवीन ने थप्पड़ मारा और अरविंद ने उसके सिर पर लाठी से हमला किया। वहीं जगबीर ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला किया। वह आरोपियों से बचने के लिए संजय चौक की तरफ भागने लगी। आरोपियों ने भी उसका 100 मीटर तक पीछा किया और उस पर डंडों से हमला करते रहे। उसने एक अस्पताल में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि उसने खून से लथपथ हालत में भागते-भागते तीन बार 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क नहीं हो पाया।
चार साल से चलती आ रही दो पक्षों में रंजिश
सोनिया ने बताया कि पिछले चार साल से जमीन के विवाद में चाचा जगबीर और उनकी रंजिश चलती आ रही है। आरोपी उस पर पांच से छह बार जानलेवा हमला कर चुके हैं। तीन साल पहले उसने किशनपुरा चौकी पुलिस को शिकायत दी थी। आरोप है कि एएसआई सुखपाल ने रुपये लेकर कार्रवाई नहीं की थी। उसने एसपी को शिकायत दी तो एसपी ने एएसआई को सस्पेंड किया था और जांच के आदेश दिए थे, लेकिन बाद में दबाव में उसने समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
सोनिया की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 452, 506, 509 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-हरविंद्र सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी