फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six of our athletes will showcase their prowess at the Asian Games.

Panipat News: एशियन गेम्स में म्हारे छह खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Six of our athletes will showcase their prowess at the Asian Games.
आर्यन। - फोटो : shiv tripathi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में पानीपत के छह खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले के खिलाड़ियों का चयन वुशू, कुश्ती और कबड्डी के लिए हुआ है। आर्यन वुशू के सांडा वर्ग, नितेश सिवाच और सागर जागलान पुरुष कुश्ती, निशा दहिया महिला कुश्ती तथा अंकित जागलान और राहुल सेठपाल भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का हिस्सा हैं। इन खिलाड़ियों के मुकाबले अलग-अलग तारीखों पर होंगे।
ग्रीको-रोमन कुश्ती में नितेश सिवाच पर रहेंगी निगाहें
जागसी गांव के नितेश सिवाच ग्रीको-रोमन कुश्ती के 97 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका मुकाबला 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक होगा। नितेश ने 2012 में कुश्ती शुरू की थी। घुटने की सर्जरी के कारण वह करीब दो साल खेल से दूर रहे। वापसी के बाद उन्होंने 2025 की सीनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य और 2026 में रजत पदक जीता। वह पहली बार एशियन गेम्स में उतरेंगे।
विज्ञापन

3 अक्तूबर को सागर जागलान का मुकाबला
नौल्था गांव के सागर जागलान पुरुषों के फ्रीस्टाइल 74 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका मुकाबला तीन अक्तूबर को होगा। सागर ने 2019 की अंडर-15 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण और 2021 की सब-जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। बुडापेस्ट में आयोजित सब-जूनियर विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक भी हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदियाना की निशा दहिया कुश्ती में उतरेंगी
आदियाना की निशा दहिया फ्रीस्टाइल 68 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी प्रतियोगिता 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक चलेगी। निशा ने शुरुआत में बास्केटबॉल खेला था, लेकिन बाद में कुश्ती को लक्ष्य बनाया। 2021 की अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप, 2023 की एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2024 पेरिस ओलिंपिक में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

कबड्डी में अंकित और राहुल संभालेंगे मोर्चा
पानीपत के राहुल सेठपाल और नौल्था गांव के अंकित जागलान भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का हिस्सा हैं। कबड्डी प्रतियोगिता 21 से 26 सितंबर तक होगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 21 सितंबर को जापान से है। इसके बाद 22 सितंबर को दक्षिण कोरिया, 23 सितंबर को बांग्लादेश और 24 सितंबर को चीनी ताइपे से मुकाबला होगा। सेमीफाइनल 25 सितंबर और फाइनल 26 सितंबर को होगा। अंकित जागलान ऑलराउंडर हैं और प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स की ओर से खेल चुके हैं। राहुल सेठपाल भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दोनों पहली बार एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
जीत के साथ आर्यन क्वार्टर फाइनल में
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। करहंस गांव के 17 वर्षीय वुशु खिलाड़ी आर्यन ने एशियन गेम्स में जीत के साथ शुरुआत की। जापान में चल रहे एशियन गेम्स के पुरुष 56 किलोग्राम वुशु सांडा वर्ग में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाड़ी शाहजादा सफी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उनका अगला मुकाबला मंगलवार को फिलीपीन के खिलाड़ी से होगा।
आर्यन का यह पहला सीनियर वर्ग का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। महज 17 वर्ष की उम्र में एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनकी बड़ी उपलब्धि है। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद अब उनकी नजर अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर पदक की दौड़ में आगे बढ़ने पर है।
आर्यन इससे पहले जूनियर स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2022 में इंडोनेशिया में आयोजित जूनियर विश्व वुशु चैंपियनशिप में उन्होंने सब-जूनियर 42 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2024 में ब्रुनेई में आयोजित नौवीं जूनियर विश्व वुशु चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस तरह वह लगातार दो जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत चुके हैं।

आर्यन के पिता सुरेश की बैग की दुकान है और मां कृष्णा गृहिणी हैं। वह कई वर्षों से समालखा स्थित चांद स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच राजीव की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। कोच के अनुसार, लगातार प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से आर्यन के खेल में निखार आया है। बड़े मुकाबलों का अनुभव उनके लिए एशियन गेम्स में भी मददगार साबित हो रहा है।

आर्यन।

आर्यन।- फोटो : shiv tripathi

आर्यन।

आर्यन।- फोटो : shiv tripathi

आर्यन।

आर्यन।- फोटो : shiv tripathi

आर्यन।

आर्यन।- फोटो : shiv tripathi

आर्यन।

आर्यन।- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed