{"_id":"6435af379fa224be7d0a0b14","slug":"six-bighas-of-wheat-crop-burnt-due-to-fire-in-budsham-panipat-news-c-18-1-89010-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बुडशाम में आग लगने से छह बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बुडशाम में आग लगने से छह बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
समालखा। गेहूं कटाई शुरू होते ही फसल में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। गांव बुडशाम में एक किसान के खेत में आग लगने से करीब छह बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
सुल्तान निवासी गांव बुडशाम ने बताया कि गांव में स्थित भारत ईंट भट्ठे के पास उसके खेत हैं। जिसमें चचेरे भाई रजनीश ने गेहूं की फसल उगाई हुई है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक फसल में आग लग गई। भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने इसकी सूचना दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना देते मजदूरों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान ने बताया कि आग से करीब छह बीघा फसल जल गई है। उसने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। अब किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।