फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sister-in-law's in-laws came to steal jewelery worth lakhs

बहन की ससुराल आई महिला के लाखों के जेवर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law's in-laws came to steal jewelery worth lakhs
पानीपत। चोरों ने कच्चा कैंप में एक मकान से बैग चोरी कर लिया। बैग में पौने चार लाख के सोने के जेवर थे। ये बैग दिल्ली की महिला अपनी बेटी के घर कच्चा कैंप में लेकर आई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास पूछताछ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गीता कॉलोनी, नई दिल्ली निवासी भोली ने बताया कि वह तीन बेटियों की मां है। उसकी एक बेटी वैशाली की कच्चा कैंप में ससुुराल है। वह 22 मार्च को अपनी बहन नानकी के साथ वैशाली के घर आई थी। उसको अपने दूसरे रिश्तेदार से मिलने के लिए तहसील कैंप में जाना था। उसने अपना बैग देखभाल के लिए अपने दामाद अमित शहगल को दिया था। जब वो वहां से वापस आई और उससे अमित से अपना बैग मांगा तो अमित ने बताया कि घर में बैग नहीं है। बैग चोरी हो गया।
विज्ञापन

उसने पूरे मकान में बैग को ढूंढा लेकिन पता नहीं चला। उसने छह दिन तक रिश्तेदारी में बैग की तलाश की। अब उसने इसकी शिकायत ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को दी है। उसके बैग में सोने के दो कड़े (28 ग्राम), एक सोने की चेन लॉकेट वाला (1.5 तोला), कान के टॉपस एक जोड़ी (1 तोला), एक अंगूठी (4.5 ग्राम), एक अंगूठी (2.5 ग्राम) था। चोरी हुए जेवरों की कीमत पौने चार लाख रुपये है। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके चोरी हुए जेवर बरामद कराए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed