{"_id":"66b6c91682a10ebc140df7b7","slug":"sir-the-shifting-work-has-been-stuck-for-23-years-panipat-news-c-244-1-pnp1001-122496-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिफ्टिंग का काम 23 साल से अटका है साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिफ्टिंग का काम 23 साल से अटका है साहब
विज्ञापन
पानीपत। खुखराना गांव की शिफ्टिंग का मामला एक बार फिर प्रशासन के पास पहुंचा। ग्रामीणों ने इस समाधान शिविर में उपायुक्त के सामने इसको रखा और न्यू खुखराना में 445 प्लॉटों को अलॉट करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि वे करीब 23 साल से गांव की शिफ्टिंग की मांग कर रहे हैं। हर काम पूरा होने पर प्रशासन के स्तर पर स्थानांतरण अटका हुआ है। उपायुक्त ने पंचायत और संबंधित विभाग के अधिकारी से गांव के शिफ्टिंग की स्थिति जानी।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के सामने शुक्रवार को समाधान शिविर में 201 शिकायत पहुंची। उन्होंने 110 का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते एंबुलेंस संचालन में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा से बातचीत की। उन्होंने रोडवेज के चालकों को एंबुलेंस चलाने की जिम्मेदारी दी। सीएमओ ने उपायुक्त से संबंधित चालकों के यथाशीघ्र काम पर आने की मांग की। उपायुक्त ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। यहां सामान्य समस्याएं आ रही हैं। अगर अधिकारी इनका समाधान नहीं करते हैं तो ये लोगों के लिए जटिल हो जाती हैं। उपायुक्त के सामने शुक्रवार को वृद्धा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली, पानी व जमीन के इंतकाल की प्रमुख समस्या रही।
खुखराना के पंच सुनील, सतीश, जोनी व उर्मिला ने गांंव को शिफ्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को 445 प्लाॅट को अलाॅट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि थर्मल की राखी के चलते पहले ही ग्रामीणों का बुरा हाल है। वे कई साल से गांव की शिफ्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। कुलवंत वासी अहमदपुर ने राशन कार्ड में गलती को ठीक कराने की मांग की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एडीसी डॉ. पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, जिला परिषद के सीईओ गौरव, सीटीएम टिनू पोशवाल व सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा मौजूद रहे।