{"_id":"6887e9521985d81e460d26d1","slug":"siddharth-is-making-a-name-for-himself-in-gymnastics-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141021-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिमनास्टिक में नाम रोशन कर रहे सिद्धार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिमनास्टिक में नाम रोशन कर रहे सिद्धार्थ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। किशनपुरा कॉलोनी के 17 वर्षीय सिद्धार्थ जिमनास्टिक में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने जिला व प्रदेश स्तर पर चार पदक हासिल किए हैं। अकेले जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। सितंबर 2024 में अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। वह राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ खेलने के लिए अंबाला जाएंगे।
सिद्धार्थ के पिता कमल एक स्कूल में अध्यापक और मां कुसुम प्राइवेट नौकरी करती हैं। सिद्धार्थ के दो बड़े भाई और हैं। सिद्धार्थ किशनपुरा के सरकारी स्कूल में 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं। सिद्धार्थ जिले के शिवाजी स्टेडियम में हरगुन कोच के मार्गदर्शन में जिमनास्टिक के गुर सीख रहे हैं। कोच हरगुन ने बताया कि सिद्धार्थ करीब चार साल से जिमनास्टिक का प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे अपनी मेहनत से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए सिद्धार्थ का चयन हुआ है। सिद्धार्थ जिस तरह से जिमनास्टिक में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके पीछे सिद्धार्थ की कड़ी मेहनत है।
सिद्धार्थ आगे की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सुबह-शाम पसीना बहा रहे हैं। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं।
सिद्धार्थ ने बताया कि जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लिया था और आगे की प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। वह जिम्नास्टिक में लगातार अभ्यास कर रहे हैं। वे एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।