Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shubham s model in AI, Sachin s in mathematical modeling, and Sparsh s in disaster management were the best.

Panipat News: एआई में शुभम, गणितीय मॉडलिंग में सचिन व आपदा प्रबंधन में स्पर्श का मॉडल सर्वश्रेष्ठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Shubham s model in AI, Sachin s in mathematical modeling, and Sparsh s in disaster management were the best.
राजकीय स्कूल सिवाह में बाल विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीईओ नीलम कुंडू व डीएसएस संदीप सभरव - फोटो : दुहन पब्लिक स्कूल के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन हुआ। इसमें जिले के पांचों खंडों के 88 विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में एआई में शुभम, गणितीय मॉडलिंग में सचिन, आपदा प्रबंधन में स्पर्श का मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहा।
वहीं, साहिल, नैना, शिवानी और आयुष ने भी अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कादियान और जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप सभरवाल ने किया। सुबह 9:30 बजे शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया के लिए 21 टीमों के 97 विद्यार्थियों की सूची प्राप्त हुई थी, जिनमें से 88 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रदर्शनी में सात उपविषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना की। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों को मॉडलों में ओर सुधार करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। एससीईआरटी गुरुग्राम से पहुंचे डॉ. मनोज कौशिक और दीपक कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप सभरवाल ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में आर्य कॉलेज से एचओडी भौतिकी प्रो. शिखा गर्ग, एचओडी गणित प्रो. शिव, एचओडी बॉटनी प्रो. बलकार सिंह और एसोसिएट प्रो. सुदेश जबकि डाइट के विषय विशेषज्ञों संदीप (भौतिकी), हरप्रीत (गणित) और एकता पंवार (रसायन) ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

---------------

प्रदर्शनी के परिणाम
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
स्थान विद्यार्थी विद्यालय
प्रथम शुभम जीएसएसएस तहसील कैंप।
द्वितीय अनुश्री जीएसएसएस नांगल खेड़ी।
तृतीय भविष्य सीएमईईई जीएसएसएस सिठाना।

- हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण
स्थान विद्यार्थी विद्यालय
प्रथम साहिल पीएमश्री जीएसएसएस समालखा।
द्वितीय नेहा जीएसएसएस तहसील कैंप।
तृतीय नव्या जीएसएसएस नोहरा।

- गणितीय मॉडलिंग
स्थान विद्यार्थी विद्यालय
प्रथम सचिन जीएसएसएस उग्राखेड़ी।
द्वितीय काफी पीएमश्री जीएसएसएस पावटी।
तृतीय मानसी जीएसएसएस नोहरा।

- स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
स्थान विद्यार्थी विद्यालय
प्रथम नैना जीएसएसएस निजामपुर।
द्वितीय दीपिका सीएमईईई जीएसएसएस सिठाना।
तृतीय रितिका जीजीएसएसएस बापौली।

- स्वदेशी कृषि पद्धतियां
स्थान विद्यार्थी विद्यालय
प्रथम शिवानी जीएसएसएस तहसील कैंप।
द्वितीय आस्तिक एएमएसएसएस छाजपुर कलां।
तृतीय अब्दुल्ला जीएसएसएस बापौली।

- ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान
स्थान विद्यार्थी विद्यालय
प्रथम आयुष जीएसएसएस चंदौली।
द्वितीय मन्नू जीएसएसएस सौंधापुर।
तृतीय अंकित एएमएसएसएस छाजपुर कलां।

- आपदा प्रबंधन
स्थान विद्यार्थी विद्यालय
प्रथम स्पर्श जीएसएसएस तहसील कैंप।
द्वितीय आयान एएमएसएसएस छाजपुर कलां।
तृतीय यासमीन जीएसएसएस सौंधापुर।

राजकीय स्कूल सिवाह में बाल विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीईओ नीलम कुंडू व डीएसएस संदीप सभरव

राजकीय स्कूल सिवाह में बाल विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीईओ नीलम कुंडू व डीएसएस संदीप सभरव- फोटो : दुहन पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed