फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shri Krishna Park in Sector-25 will now be renovated with Rs 25 lakh

सेक्टर-25 के श्रीकृष्णा पार्क का अब 25 लाख रुपये से होगा जीर्णोंद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Park in Sector-25 will now be renovated with Rs 25 lakh
पानीपत। वार्ड नंबर 14 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 25 के श्री कृष्णा पार्क के लिए निगम ने शनिवार को 24.93 लाख रुपये का टेंडर लगाया। इस राशि से पार्क को रेनोवेट किया जाएगा। ये टेंडर 16 अगस्त को खोला जाएगा। इसके बाद तकनीकी और फाइनेंशियल बिड खोलने के बाद काम का वर्कऑर्डर भी जारी किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी इस पार्क को बनाने के लिए निगम लाखों रुपये खर्च कर चुका है। जिसमें घटिया मटेरियल के इस्तेमाल के आरोप भी लग चुके हैं। फिलहाल भी ये मुद्दा जिला शिकायत कमेटी के पास है। जिस पर निगम नें संज्ञान लेते हुए इसकी जांच पड़ताल भी शुरू करवा दी है। वहीं, अधूरे बचे हुए काम को पूरा करवाने के लिए 25 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि पार्क के जीर्णोद्धार मेें गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जो भी एजेंसी इस टेंडर को लेगी उसे पहले ही गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन

खास बात ये है कि करीब एक माह के बाद निगम की ओर से कोई टेंडर लगाया गया है। ये टेंडर हरियाणा सरकार की ओर से निर्धारित की गई हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल के माध्यम से लगा है। अगर किसी भी एजेंसी ने काम की गुणवत्ता से समझौता किया तो अधिकारी उसका ब्योरा पोर्टल पर अपडेट कर देंगे। जिसके बाद एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने से लेकर आगे किसी भी काम में अयोग्य घोषित करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर रमेश कुमार का कहना है कि काम को पूरे नियमों और गुणवत्ता से करवाने के लिए निगम प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed