फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopkeeper operator missing under suspicious circumstances, three friends accused of hiding dead body

दुकानदार संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तीन दोस्तों पर हत्या कर शव छुपाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper operator missing under suspicious circumstances, three friends accused of hiding dead body
पानीपत। डाबर कॉलोनी से एक मनी ट्रांसफर संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिता ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। पिता ने आरोप लगाते हुए सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शामली के दरगाह पुर गांव निवासी सुभाष चंद्र सरोहा ने बताया कि उसका बेटा मयंक सरोहा उर्फ तरुण पानीपत में डाबर कॉलोनी में चौधरी टेलीकॉम के नाम से मोबाइल रिपेयरिंग, मनी ट्रांसफर आदि का काम करता था। वह पानीपत में ही किराए पर कमरा लेकर रहता था, दूसरे-तीसरे दिन गांव में आता था,16 अक्टूबर को संजीव कुमार, अमित निवासी महादेव कॉलोनी और जॉनी उसके बेटे को कमरे से बुलाकर अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गए। आरोप है कि तीनों लोगों ने एक राय होकर उसके बेटे की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया है। पुलिस ने शिकायत को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बॉक्स
दोस्तों ने कहा नहर में नहाते समय गिर गया-
पिता सुभाष ने बताया कि उनके पास देर रात करीब डेढ़ बजे सेक्टर 13-17 थाने से फोन आया था और उन्हें थाने बुलाया। वह सूचना पाकर थाने पहुंचे, जहां पर पता चला कि बेटे के दो दोस्तों ने आकर थाने में कहा है कि नहर में नहाते समय मयंक बह गया। जबकि वह सोमवार को नहर किनारे गए, लेकिन कोई सुराग लगा। उनकी मांग है कि पुलिस बेटे की तलाश करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
नौ माह की एक बेटी, दो बहनों का इकलौता भाई है मयंक
सुभाष ने बताया कि उसके तीन बच्चे है, जिनमें दो बेटी है और सबसे छोटा बेटा मयंक है। मयंक शादीशुदा था। उसकी एक नौ माह की बेटी है। उनकी बेटे से फोन पर बात हुई थी, जिसने कहा था कि वह अहोई अष्टमी के व्रत पर जरूर घर आएगा, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed