{"_id":"6ace9dd2470556dcd900f8c3","slug":"shivas-bow-broken-in-model-town-slaying-of-khara-and-dushana-enacted-at-laiyya-sabha-panipat-news-c-244-1-pnp1007-165964-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मॉडल टाउन में टूटा शिव धनुष, लैय्या सभा में खर-दूषण वध का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मॉडल टाउन में टूटा शिव धनुष, लैय्या सभा में खर-दूषण वध का मंचन
विज्ञापन
श्री सायंकालीन रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत : सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहर में विभिन्न स्थानों पर रामलीलाओं का मंचन धार्मिक उल्लास के साथ जारी है। श्री सनातन धर्म सभा मॉडल टाउन में सीता स्वयंवर के दौरान प्रभु श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा, जबकि लैय्या सभा की रामलीला में शूर्पणखा की नाक काटने और खर-दूषण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। वहीं, हैदराबादी क्लब की ओर से भव्य राम बरात और रथयात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।
शिव धनुष टूटते ही गूंजे जयकारे : श्री सनातन धर्म रामलीला सभा मॉडल टाउन की रामलीला में सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। राजा-महाराजाओं और रावण के शिव धनुष उठाने में असफल रहने के बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष तोड़ दिया। इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। राम की भूमिका आकाश खुराना, लक्ष्मण की मनदीप शर्मा और सीता की ब्रिज नारंग ने निभाई। सभा प्रधान तरुण गांधी ने कहा कि यह प्रसंग अहंकार के अंत और सत्य की विजय का संदेश देता है।
शूर्पणखा की नाक काटी, खर-दूषण का वध : श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा की ओर से आईबी स्कूल में दंडक वन के प्रसंगों का मंचन हुआ। शूर्पणखा के माता सीता पर झपटने पर लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी। इसके बाद खर-दूषण से युद्ध में श्रीराम ने उनका वध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित आहूजा, कपिल मल्होत्रा और संजय गोयल मौजूद रहे। सभा महामंत्री युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कि बुधवार को सीता हरण और रावण-जटायु संग्राम का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
भगवान राम के आदर्शों को अपनाने की अपील
पानीपत। डाबर कॉलोनी में श्री राम कला संगम द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम में मंगलवार को पूर्व मेयर सुरेश वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी से आपसी मिलजुल कर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ रामलीला देखने और जीवन में भगवान राम के आदर्शों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रामलीला भगवान राम के महान जीवन और उत्सव का प्रतीक है। संवाद