फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shifted the women's police station for the second time

महिला थाने को दूसरी बार किया शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shifted the women's police station for the second time
पानीपत। सेक्टर-6 में शिफ्ट किया गया महिला थाना। - फोटो : Panipat
पानीपत। महिला थाने को तहसील कैंप थाने वाली इमारत से अब सेक्टर छह स्थित सेक्टर 13-17 थाने वाली इमारत में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं सेक्टर 13-17 थाने को सदर थाना वाली इमारत में शिफ्ट कर दिया है। शुक्रवार को शिफ्टिंग का काम शुरू किया गया था, बाकी काम शनिवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महिला थाना पहले सेक्टर 13-17 में स्थित था। एसपी शशांक कुमार सावन ने 14 फरवरी 2021 को सेक्टर 13-17 से शहर में जीटी रोड पर बस स्टैंड के सामने और सिटी थाना के साथ महिला थाना स्थानांतरण करवाया था। यहां से सदर थाने को महिला थाने की जगह सेक्टर 17 में शिफ्ट किया गया था। अब सदर थाने को सेक्टर 17 से बोहली चौकी में शिफ्ट कर दिया गया है और सेक्टर छह स्थित सेक्टर 13-17 को सदर थाने में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन

वहीं महिला थाने को जीटी रोड से अब सेक्टर छह में शिफ्ट कर दिया है। हालांकि नए महिला थाने के लिए अगल से एक एकड़ जमीन को मंजूरी मिल चुकी है, जिसका कार्य निर्माणाधीन है। वह महिला थाना तीन करोड़ की लागत से बनेगा। इसके बाद सेक्टर छह से महिला थाने को अंसल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed