{"_id":"6ace9d6b0c988187080f6ce1","slug":"sharmila-sharma-becomes-vice-chairperson-of-the-bar-council-bar-association-celebrates-by-distributing-sweets-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165963-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बार काउंसिल की वाइस चेयरपर्सन बनीं शर्मिला शर्मा, बार एसोसिएशन ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बार काउंसिल की वाइस चेयरपर्सन बनीं शर्मिला शर्मा, बार एसोसिएशन ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
विज्ञापन
समालखार। बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा की वाइस चेयरपर्सन के पद पर शर्मिला शर्मा के निर्वाचित होने पर समालखा बार एसोसिएशन में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से वकीलों में खासा उत्साह देखा गया और बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर एक-दूसरे को मिठाई बांटकर जश्न मनाया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बार एसोसिएशन के प्रधान विकास भारद्वाज, सचिव अनुज रावल, उपप्रधान पंकज छोक्कर, महिला उपप्रधान ललिता शर्मा, कोषाध्यक्ष कमल छौक्कर और सहसचिव प्रियंका गौड़ अधिवक्ता मौजूद रहे। इसके अलावा अधिवक्ता महेश कौशिक, नरेंद्र वशिष्ठ, प्रमोद भारद्वाज, अंकुश शर्मा, सुमनदीप सहरावत और जसवीर गाहल्याण ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
वकीलों ने कहा कि शर्मिला शर्मा का इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचना समालखा बार एसोसिएशन के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ताओं के हितों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा बार काउंसिल के कामकाज को एक नई दिशा प्राप्त होगी। सभी ने उनके कार्यकाल के पूरी तरह सफल रहने की कामना की है।