{"_id":"659320337ef54a92d90289ac","slug":"severe-cold-takes-a-toll-on-health-crowd-of-patients-gathered-in-the-hospital-panipat-news-c-244-1-pnp1003-11575-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कड़ाके की ठंड सेहत पर भारी, अस्पताल में जुटी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कड़ाके की ठंड सेहत पर भारी, अस्पताल में जुटी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
पानीपत। डॉक्टरों की हड़ताल के बाद सोमवार को मरीजों को नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ मिला। नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी। पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की चार लंबी लाइनें लगी। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
सोमवार को सबसे ज्यादा चमड़ी के रोगी पहुंचे। बाल रोग विभाग में भी बाल रोगियों की भीड़ रही। सोमवार को 1050 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। अब सर्दियों में निमोनिया का खतरा बढ़ गया है।हर रोज औसतन 5-10 मरीज निमोनिया के आ रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता कैंप भी लगा रहा है। सोमवार को अस्पताल में लगभग सभी डॉक्टर ड्यूटी पर थे।
बॉक्स
सर्दियों में चमड़ी रोगी बढ़े-
अब सर्दियों में चमड़ी के रोगी बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा स्केबीज के रोगी आ रहे हैं। प्रतिदिन चमड़ी के 300 से ज्यादा रोगी आ रहे हैं। इनके इलाज का भार एक ही डॉक्टर पर है। स्केबीज से अधिकतर बच्चे ग्रस्त होते हैं। इस रोग में शरीर पर लाल दाने होते हैं। सोमवार भी चमड़ी की 300 से अधिक ओपीडी हुई है।
विज्ञापन
बॉक्स
निमोनिया का खतरा बढ़ा
सर्दियों में सबसे अधिक खतरा निमोनिया का है। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन निमोनिया के 5-10 केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग 15 फरवरी तक निमोनिया के खिलाफ अभियान भी चला रहा है। नागरिक अस्पताल में निमोनिया के खिलाफ जागरूक करने के लिए स्थाई शिविर भी लगाया गया है। सोमवार को बाल रोग संबंधी ओपीडी 150 रही है।
बॉक्स
सर्दी में बुखार के रोगी हुए दोगुने
सर्दियों में बुखार के रोगी दोगुना हो गए हैं। सर्दी का शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में बुखार के हर रोज 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को खांसी, जुकाम, बुखार, छाती रोग व शुगर के 300 से अधिक मरीज पहुंचे हैं।
बॉक्स
सर्दियों में बढ़ जाता है निमोनिया व बुखार का खतरा
स्वास्थ्य विभाग के सीनियर कंस्लटेट डॉ. जितेंद्र त्यागी ने बताया कि सर्दियों में निमोनिया व बुखार का खतरा बढ़ जाता है। छाती व ह्दय रोगियों की संख्या भी बढ़ती है। इस मौसम में सर्दी से बचाव जरूरी है। जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकलें। बच्चों का ध्यान रखें। गर्म कपड़े पहने। ठंडा पानी का सेवन न करें।