{"_id":"69fbaeda532feb27ce0f9ab2","slug":"seven-agencies-of-samalkha-municipal-council-were-fined-for-not-completing-their-work-on-time-panipat-news-c-244-1-pnp1001-156724-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समालखा नगर परिषद की सात एजेंसियों पर लगाया जुर्माना, समय पर नहीं कर रही काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समालखा नगर परिषद की सात एजेंसियों पर लगाया जुर्माना, समय पर नहीं कर रही काम
विज्ञापन
समालखा में परिषद अधिकारियों की बैठक लेते निगम आयुक्त डॉ. पंकज। स्रोत : निगम
- फोटो : samvad
समालखा। समालखा नगर परिषद की सात एजेंसियों पर जुर्माना लगाया गया है। एजेंसियां निर्धारित समय पर काम नहीं कर रही थी। ऐसे में लोगों की भी लगातार शिकायत आ रही थी। तकनीकी शाखा संबंधित एजेंसी के जुर्माने का आकलन करेगी। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने बुधवार को नगर परिषद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें सचिव प्रिंस, नगर इंजीनियर योगेश तोमर व कार्यकारी अभियंता नवीन सहरावत रहे।
आयुक्त ने विकास कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान सात एजेंसियों का काम निर्धारित समय-सीमा के अंदर नहीं मिला। आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लिया। सातों एजेंसियों पर रिकवरी और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एजेंसियों को अपने काम करने के तरीके में सुधार लाने की जरूरत है। किसी भी एजेंसी द्वारा अनावश्यक विलंब, निम्न गुणवत्ता या अनुबंध का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण किए जाएं और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नियमित स्थल निरीक्षण किए जाए।
इन एजेंसियों पर कार्रवाई के आदेश
कार्यकारी अभियंता नवीन सहरावत ने बताया कि बिजली सिंह ठेकेदार का एक काम देरी से चल रहा है। अल्फा श्री भारद्वाज को-ऑपरेटिव सोसाइटी, द देहरा गोयल को-ऑपरेटिव सोसाइटी, राधा वल्लभ, राधिक गाहल्याण और द वति को-ऑपरेटिव सोसाइटी के एक-एक काम हैं। श्री शिव गंगा के तीन काम हैं।