फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Servant had stolen money from dairy

Panipat News: डेयरी से नौकर ने चुराए थे रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Servant had stolen money from dairy
पानीपत। जाटल रोड पर दूध की दुकान करने वाले एक दुकानदार ने अपने ही नौकर के खिलाफ दुकान की नकदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दुकानदार का आरोप है कि उसकी दुकान में पहले भी नकदी की चोरी होती रही है इसकी जांच पड़ताल के लिए उसने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इसमें चोरी की एक वारदात कैद हो गई। जिसके आधार पर दुकानदार ने अपने ही नौकर पर चोरी का शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

किशनपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में आदित्य निवासी गीता कॉलोनी ने बताया कि उसकी जाटल रोड पर मदन डेयरी के नाम से दुकान है। उसकी दुकान पर पिछले सात आठ महीने से अमरीश नाम का एक युवक कम कर रहा है। उसके अलावा चार-पांच अन्य लड़के भी काम कर रहे हैं। पिछले कई महीने से बेचे गए दूध के पैसे कम हो रहे थे तो उन्होंने सभी से पूछताछ की, लेकिन किसी ने नकदी कम होने के बारे में कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए 14 अप्रैल को उसने करीब 70 हजार रुपये नकद रखे थे। उसमें से दो हजार रुपये कम पाए गए। इसके बाद तीन मई को उसने अपने कमरे की रिकॉर्डिंग देखी की तो 14 अप्रैल करीब 6:30 बजे कैश काउंटर से पैसे चोरी करता हुआ अमरीश दिखाई दिया। दुकानदार आदित्य ने अपने नौकर के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई के गुहार लगाई है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed