फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sent to Dubai instead of Germany, cheated Rs 11.19 lakh

Panipat News: जर्मनी की बजाय भेज दिया दुबई, ठगे 11.19 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Sent to Dubai instead of Germany, cheated Rs 11.19 lakh
पानीपत।कबूतरबाजों के गौरखधंधे में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सुताना गांव के एक व्यक्ति से उसके बेटे को जर्मन भेजने के नाम पर दो कबूतरबाजों ने 11.19 ठग लिए और उसे जर्मनी की बजाए गैर कानूनी तरीके से दुबई भेज दिया। वहां उसके बेटे को बंधक बनाकर रखा और पासपोर्ट भी जब्त कर लिया। पीड़ित पिता ने अपने बेटे को वापस अपने देश बुलाने के लिए 2.5 लाख रुपये और खर्च करने पड़े। अब एसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में राममेहर निवासी सुताना गांव मतलौडा ने बताया कि उसके बड़े बेटे सचिन को जर्मनी भेजने के लिए उसके भाई का दामाद शेर सिंह निवासी दलबीर नगर, कुटानी रोड उनके अपने गांव के दीपक व उसका दोस्त संदीप से मिलवाया। फरवरी 2023 में आरोपियों से 20 लाख में सचिन को जर्मनी भेजने की बात हुई। एक लाख रुपये और सचिन का असल पासपोर्ट समेत 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट दे दी। दोनों आरोपी उसके बेटे सचिन को दिल्ली ले गए। वहां पर दो लाख रुपये नकद लिए। फिर सचिन को 27 अप्रैल 2023 को मुंबई से दुबई भेज दिया। इसके बाद आरोपियों को कभी दो तो कभी पांच लाख करके कुल 11.19 लाख रुपये दिए लेकिन उसके बाद भी उन्होंने उसके बेटे को जर्मनी भेजने की बजाय गैर कानूनी तरीके से दुबई भेज दिया। दुबई में ही पैसे ऐंठने के लिए उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया। उन्होंने करीबन 2,3. लाख रुपये खर्च कर अपने बेटे को वापस अपने देश लाए। बेटे ने बताया कि दुबई में उसको बंधक बनाकर रखा गया था। और उसे खाने-पीने का सामान भी नहीं दे रहे थे। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कसे दी। जिस पर आरोपियों ने अपनी गलती मानी और तीन महीने के अंदर पैसे लौटाने की बात कही। मौजिज लोगों के आश्वासन पर उन्होंने अपनी दरखास्त वापस उठा ली लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी दोषीगण ने प्रार्थी को कोई पैसा नहीं दिया। अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने दीपक उर्फ डिम्पल निवासी गांव सोकडा तहसील व जिला करनाल और संदीप प्रजापत निवासी गांव किशनपुरा जिला कुरुक्षेत्र के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed