फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Selfie corner for blood donors in blood bank

Panipat News: रक्तदाताओं के लिए ब्लड बैंक में लगा सेल्फी कॉर्नर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Selfie corner for blood donors in blood bank
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में रक्तदाता को उनके ब्लड ग्रुप लिखा ही की-रिंग वितरित करते हुए प
अंबाला। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अनूठी पहल की है। ब्लड बैंक में जो भी रक्तदाता आता है तो रक्तदान करने के बाद फोटो लेने के लिए सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। इसमें ब्लड बैंक स्टाफ के संग सेल्फी व फोटो ली जाएगी, इसके बाद रक्तदाता को एक की-रिंग भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस की-रिंग पर रक्तदाता का ब्लड ग्रुप लिखा होगा ताकि वह कहीं भी जाता है तो की-रिंग के जरिये उसके ब्लड ग्रुप का भी पता लग सके। कैंट नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल ने बताया कि अब ब्लड डोनर न केवल अपने अमूल्य योगदान से किसी की जान बचाएंगे, बल्कि अस्पताल की ओर से उन्हें विशेष प्रेरणादायक अनुभव भी मिलेगा। साथ ही वह अपने इस योगदान को यादगार बना सकेंगे, इसके अलावा सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डालकर संपर्क में आने वाले युवाओं को भी जागरूक कर सकेंगे। ऐसा करने से किसी भी व्यक्ति की खून की कमी से कभी भी जान नहीं जाएगी। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुनील चौहान ने बताया कि ब्लड बैंक में हर यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। इसलिए डोनर्स की भागीदारी बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सेल्फी कॉर्नर और की-रिंग जैसी पहल लोगों में सकारात्मक संदेश फैलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed