{"_id":"69ff9c4c056694aa61075c14","slug":"seeing-photos-of-her-husband-with-another-woman-the-wife-hanged-herself-panipat-news-c-244-1-pnp1012-156890-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दूसरी महिला के साथ पति के फोटो देख पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दूसरी महिला के साथ पति के फोटो देख पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में सारंगी के परिजन। संवाद
- फोटो : Archive
पानीपत। फोन में दूसरी महिला के साथ पति के फोटो देखकर क्षुब्ध हुई पत्नी ने शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं इसके चलते वह अपनी पत्नी को परेशान करता था। इसके साथ ही उन्होंने पति पर दहेज में सोने की चेन भी मांगने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि इस कारण उनकी बेटी तनाव में थी। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति अंकित के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के न्यू रामपुरा कॉलोनी में पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के शक में पांच माह की गर्भवती पत्नी सारंगी (27) ने शुक्रवार दोपहर के समय फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति अंकित के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अर्जुन नगर की सुशीला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पांच बेटियां और एक बेटा हैं। तीसरे नंबर की बेटी सारंगी की शादी 23 नवंबर 2023 में न्यू रामपुरा कॉलोनी निवासी अंकित के साथ की थी। उनका एक साल का बेटा है और सारंगी अब पांच माह की गर्भवती थी। आरोप है कि अंकित के किसी दूसरी महिला से संबंध है। इस कारण वह सारंगी को परेशान करता था। एक दिन उसने अंकित के फोन पर दूसरी महिला के साथ उसके कुछ फोटो देख लिए थे। इसके बाद से अंकित ने उसे अधिक प्रताड़ित किया। 25 मई को उनके बेटे का जन्मदिन है। अंकित कई दिनों से बेटे के जन्मदिन पर सोने की चेन की मांग कर रहा था। शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब सूचना मिली कि सारंगी ने कमरे में ही फंदा लगा लिया है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने अंकित पर दहेज के लालच में हत्या करने के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने सारंगी की मां सुशीला की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-विनोद, प्रभारी थाना पुराना औद्योगिक

जिला नागरिक अस्पताल में सारंगी के परिजन। संवाद- फोटो : Archive
विज्ञापन