फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Security increased, encroachment could not be reduced

Panipat News: सुरक्षा बढ़ी, कम नहीं हो सका अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Security increased, encroachment could not be reduced
पानीपत। त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ती ही जा रही है। विशेष तौर पर शनिवार को शहर के लोग करवा चौथ को लेकर खरीदारी करने पहुंचे। इन ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजारों के दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर तक अतिक्रमण किए हुए हैं। तकरीबन ज्यादातर दुकानदारों का सामान उनकी दुकानों से बाहर आ चुका है।
विज्ञापन

दुकानदारों में अतिक्रमण करने की एक होड़ सी लगी है। हालांकि एक दिन पहले पुलिस और निगम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए चार बाजारों के दुकानदारों को अतिक्रमण हटवाने का काम किया था लेकिन अगले ही दिन हालात ज्यों के त्यों मिले। अब पुलिस के पास लोगों की सुरक्षा का जिम्मा तो है ही साथ में अतिक्रमण हटवाने की जिम्मेदारी भी आ गई है।
विज्ञापन


इसके लिए पहली बार बाजारों में 35 महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। ये महिला-पुरुष पुलिस कर्मी गश्त के साथ दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाने का काम कर रही हैं। हालांकि इनके लिए सबसे बड़ी चुनौती दुकानों के सामने से अतिक्रमण के साथ खड़े दो पहिया वाहनों को हटवाने की रहती है। अतिक्रमण हटवाने को लेकर ये महिला पुलिस कर्मी दुकानदारों से अनुरोध भी करती दिखी और जरूरत पड़ने पर सख्ताई भी दिखाती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण की है समस्या :
पहले के मुताबिक अब बाजारों में अतिक्रमण काफी कम हुआ है। बाजारों में त्योहारों के चलते भीड़ तो है लेकिन पहले के मुताबिक अतिक्रमण कम होने से लोगों में राहत भी है।

मोनू, ग्राहक।

दुकानदार भी करें प्रयास :

त्योहारी सीजन में अतिक्रमण आम बात है। इसे सिर्फ दुकानदारों के प्रयास से समाप्त किया जा सकता है। अगर दुकानदार खुद एकजुट होकर इसका हल करें तो ग्राहकों को ज्यादा सुविधा मिल सकेगी।

दीपक, ग्राहक।

खुद को महसूस कर रहे सुरक्षित :
अबकी बार बाजारों में पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी है। ये पुलिस का बेहतर प्रयास है। इससे लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। पुलिस के इस प्रयास का सभी अभिनंदन करते हैं।

शिवम, दुकानदार।

बेहतर प्रयास:

त्योहारी सीजन पर अतिक्रमण आम समस्या है लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी दुकानदारों और ग्राहकों की सुरक्षा का विषय है। अक्सर भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व गलत काम कर जाते हैं। पुलिस की मुस्तैदी से अब इन पर नकेल कस चुकी है।

ललित दुआ, दुकानदार।

पुलिस का अच्छा कदम :
बाजारों में अतिक्रमण हटवाने को बाजार प्रधान और प्रशासन प्रयासरत है। दूसरी ओर पुलिस की गश्त बढ़ने से दुकानदारों और ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ी है। लोग दिन रात के समय आराम से बाजारों में खरीदारी करने आते हैं।


गौरव लीखा, बाजार प्रधान।

वर्जन :
दुकानदारों और ग्राहकों की सुरक्षा के लिहाज से अब कमांडो, पुरुषों के साथ अब बाजारों में महिला पुलिस कर्मी भी तैनात की गई हैं। पुलिस अब गश्त के साथ अतिक्रमण हटवाने का काम भी कर रही है। दुकानदारों से इसमें सहयोग की अपील की जा रही है।
राजेश कुमार, यातायात प्रभारी, पूर्व जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed