फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Search continues through CCTV cameras for the person who threw the newborn in the canal

Panipat News: नवजात को नहर में फेंकने वाले की सीसीटीवी कैमरों से तलाश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Search continues through CCTV cameras for the person who threw the newborn in the canal
पानीपत। पूजा विहार कॉलोनी के सामने दिल्ली पैरलल नहर में मिले नवजात के मामले में पुलिस के हाथ फिलहाल खाली है। पुलिस ने नवजात को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया है। प्राथमिक जांच में नवजात की आयु 24 घंटे से 36 घंटे प्रतीत हो रही है। उसकी मौत डूबने से हुई है। आठ मरला चौकी पुलिस नहर किनारे दुकानों व मकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे से नवजात को नहर में फेंकने वाले की पहचान कर रही है। पुलिस असंध नहर नाका तक कैमरे खंगाल चुकी है । अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


आठ मरला पुलिस चौकी प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि रविवार को पूजा विहार कॉलोनी के सामने नहर से नवजात के शव को बरामद किया गया था। यहां शव को एक युवक ने बाहर निकालकर उनको सूचना दी थी। नहर के किनारे मकानों व दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक उनके हाथ खास सफलता नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed