फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sd education sostity election

एसडी एजूकेशन सोसाइटी के चुनाव आज

Mon, 04 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 04 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
शहर की सबसे प्रतिष्ठित संस्था एसडी एजूकेशन सोसाइटी व इसके विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के नौ पदों के लिए चुनाव सोमवार को होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन


रविवार का दिन बीतने के साथ ही चुनाव को फिर से टाले जाने की सभी आशंकाओं पर भी अंकुश लग गया। चुनाव होने से मित्तल ग्रुप ने राहत की सांस मिली है, वहीं गोयला ग्रुप के सभी प्रयासों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन


सोमवार को चुनाव अधिकारी अश्वनी गोयल व आब्जर्वर एडीसी सुजान सिंह की देखरेख में चुनाव होगा। सनातन धर्म एजूकेशन सोसाइटी शहर की सबसे प्रतिष्ठित सोसाइटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसकी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के कुल 33 पद हैं। इन 33 पदों पर भरे गए नामाकंन के दौरान मात्र नौ सीटों पर ही प्रतिद्वंद्वी मैदान में बचे हैं।

अलबत्ता इन्हीं नौ सीटों पर चुनाव होगा जबकि 24 पदों सर्वसम्मति से पहले ही तय हो चुके हैं। इनकी महज औपचारिक घोषणा शेष है। कुल 284 वोट मान्य रहेंगे।

यही 284 सदस्य इन नौ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय करेंगे। गौरतलब है कि सबसे पहले एसडी एजूकेशन सोसाइटी के चुनाव नवंबर माह में होने थे।

इस पर दो बार रोक लगी। इसके बाद चुनाव दिसंबर माह में तय हुए। इन पर भी आखिरी समय में रोक लगा दी गई। अब चौथी बार चुनाव की तारीख तय हुई है।

चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नौ बूथ बनाए गए हैं। एसडीपीजी कॉलेज में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद गिनती कराई जाएगी। सोसाइटी के चुनाव होने से जहां मित्तल ग्रुप ने राहत की सांसे ली हैं वहीं शुरू से ही इन चुनावों के प्रोसेस का विरोध कर रहे गोयला पक्ष के सभी प्रयासों को झटका लगा है।


चुनाव के लिए नौ बूथ बनाए गए हैं। एडीसी सुजान सिंह आब्जर्वर रहेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद गणना की जाएगी।
अश्वनी गोयल, चुनाव अधिकारी, एसडी एजूकेशन सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed