फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD College boxer won gold medal

Panipat News: एसडी कॉलेज के मुक्केबाज ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 09 Jan 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
SD College boxer won gold medal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एसडी पीजी महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और केयूके की इंटर कॉलेज जूडो एवं फेंसिंग चैंपियनशिप में पांच कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। महाविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के खिलाड़ी प्रशांत ने केयूके की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता बल्कि शानदार खेल की बदौलत नार्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक हासिल किया।
इसी तरह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज जूडो चैंपियनशिप के महिला वर्ग एवं 48 किलोग्राम भारवर्ग में इन्नू ने, 67 किलोग्राम भारवर्ग में किरण देवी ने और पुरुषों के 81 किलोग्राम भारवर्ग में नीरज ने कांस्य पदक हासिल किए। केयूके की इंटर कॉलेज फेंसिंग चैंपियनशिप की फॉयल और साबरे विधाओं में नीरज, प्रशांत और प्रशांत कुमार की टीम ने दो कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

विजेता खिलाडियों प्रशांत, प्रशांत कुमार, नीरज, इन्नू और किरण देवी का भव्य स्वागत एसडी पीजी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ. सुशीला बेनीवाल ने किया। प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि जहां बॉक्सिंग और जूडो काफी लोकप्रिय खेल हैं। वंही फेंसिंग भी वर्तमान में लोकप्रिय होता जा रहा है। कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और इंटर कॉलेज में शानदार खेल पेश करके पदक जीतकर हर खिलाड़ी के लिए एक प्रेरणा पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि ये सभी खिलाड़ी समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और मेहनत की मिसाल है। ये गुण किसी भी खिलाड़ी के लिए उपलब्धि को प्राप्त करने के मूल मंत्र है। इस मौके पर कोच अंकुश मलिक, प्रो. रजनी देवी व ग्राउंडमैन प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed