फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Schools will be able to spend up to 25 percent of the grant to protect against Corona

कोरोना से बचाव को लेकर अनुदान में से 25 प्रतिशत तक खर्च सकेंगे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Schools will be able to spend up to 25 percent of the grant to protect against Corona
कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने पर भले ही छठी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खुल चुके हैं। इसके बावजूद शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों को कोरोना से बचाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। यही कारण है कि विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद जिले के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा जारी करने जा रहा है। प्रत्येक स्कूल को वर्ष 2019-20 के नामांकन के आधार पर ग्रांट मिलेगी। अभी स्कूलों को कोरोना बचाव को लेकर कुल ग्रांट में से 25 प्रतिशत राशि ही मिलने जा रही है। शेष 75 प्रतिशत ग्रांट परियोजना अनुमोदन बोर्ड के आदेश के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल ग्रांट की राशि एसएमसी के बैंक खातों में जारी की गई है। विभाग द्वारा दी गई राशि का प्रयोग 31 मार्च 2022 तक किया जा सकेगा। इस ग्रांट की राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र स्कूलों को बीईईओ कार्यालय में 10 मार्च 2022 तक जमा करवाना होगा। हर तरह के कार्य व खरीदारी स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा ही की जाएगी। ग्रांट के उपयोग से हुए सभी कार्यों के लिए प्रबंधन समिति जिम्मेदार होगी। एसएमसी समिति का मुखिया यह सुनिश्चित करेगा कि वाटर सैनिटाइज कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए स्कूल में शौचालय, हाथ धोने की व्यवस्था व स्वच्छ पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। यदि स्कूल में थर्मल स्कैनर उपलब्ध नहीं है, तो मापक यंत्र 150 बच्चों की संख्या पर एक के अनुपात में, सैनिटाइजर, हाथ धोने के लिए साबुन और सफाई के लिए सामान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

स्कूलों को कोरोना से बचाने के लिए स्कूल परिसर की नियमित रूप से साफ-सफाई करनी होगी। इसके लिए सभी कमरों, बेंच, दरवाजों के हैंडल को सैनिटाइज करने का काम भी रोज करना होगा। सभी कमरों में ताजी हवा जा रही है या नहीं, यह सुनिश्चित करना होगा। राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों के आने से पहले कमरों को सैनिटाइज करने का काम पूरा करना होगा। विद्यार्थियों व अध्यापकों के स्कूल में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग द्वारा तापमान की जांच करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed