फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Schoolboy mauled by ferocious dogs, neighbor saves him

Panipat News: हिंसक कुत्तों ने स्कूली बच्चे को नोचा, पड़ोसी ने बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Schoolboy mauled by ferocious dogs, neighbor saves him
- कॉलोनी में 25 वीं घटना से लोग भयभीत, पहले बहन और चाचा का काट चुके हैं गली के कुत्ते, पड़ोसी न होते तो हो सकता था बड़ा हादसा
विज्ञापन

- वार्ड 23 में फिर छाया आवरा कुत्तों का आतंक, कई लोग हो चुके हैं शिकार

लीड
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। वार्ड-23 की पूरेवाल कॉलोनी में एक बार फिर आवारा कुत्तों ने स्कूली बच्चे को नोच दिया। जिससे बच्चे के सारे कपड़े खून में सन गए। चींख पुकार के बाद पड़ोसियों ने डंडे और बेल्ट निकालकर कुत्ते को भगाकर बच्चे की जान बचाई। इससे पहले कुत्ते इसी परिवार में बच्चे की बहन और चाचा को भी काट चुके हैं। अब कॉलोनी के लोगों में इन कुत्तों को लेकर भय बना हुआ है। कॉलोनी में यह 25वीं घटना है। वार्ड पार्षद ने निगम में फोन कर हिंसक कुत्तों को शेल्टर होम भिजवाने की मांग की। निगम के अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही अभियान चलाकर कुत्तों को उठवाएंगे।
पूरेवाल कॉलोनी में अनेजा चौक के पास रहने वाला दसवीं का छात्र कृष्णा जब दोपहर को स्कूल से वापस आ रहा था तो पास की गली के चार पांच कुत्ते अचानक उस पर झपट पड़े। कुत्तों ने कृष्णा को कई जगह से काट दिया। कृष्णा के सभी कपड़े खून से लाल हो गए। कृष्णा की चीख पुकार सुन पड़ोसी बाहर आए और लाठी डंडों ओर बेल्ट से कुत्तों को भगाया। परिजनों ने बताया कि इससे पहले ये हिंसक कुत्ते उसकी बहन सिया को काट चुके हैं, जो बीकॉम में पढ़ती है। और उससे पहले उनके चाचा तुषार भी इनका शिकार हो चुके हैं। घटना के बाद से ही कॉलोनी में कुत्तों को लेकर लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

पार्षद अश्वनी धींगड़ा ने कहा कि निगम की ये लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिंसक कुत्तों को शेल्टर होम में भिजवाया जाएगा। दूसरे कुत्तों को रेबीज के इंजेक्शन लगवाए जाएंगे। अधिकारियों ने लापरवाही की तो उनके खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन होगा। निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक ने कहा कि जल्द ही निगम हिसंक कुत्तों को शेल्टर होम में भिजवाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed