{"_id":"690670345d9edba3530d6671","slug":"school-bus-from-ambalas-brakes-fail-50-lives-saved-panipat-news-c-18-1-knl1014-771852-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंबाला से आई स्कूल बस की ब्रेक फेल, 50 की जान बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंबाला से आई स्कूल बस की ब्रेक फेल, 50 की जान बची
Sun, 02 Nov 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/अंबाला। हरियाणा के अंबाला से शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों और स्टाफ की जान सोलन में बाल-बाल बच गई। सोलन के सलोगड़ा स्थित हरट गांव के समीप अचानक एक बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक की सूझबूझ ने बस को गहरी खाई में गिरने से बचा लिया और एक भीषण हादसा बच गया। इस बस में 20 बच्चों समेत स्टाफ के साथ कुल 50 लोग सवार थे, जो इस घटना से सहमे हुए हैं।
यह घटना तब हुई जब नंदलाल गीता विद्या मंदिर टिपला स्कूल अंबाला के बच्चे और स्टाफ चार बसों में शैक्षणिक भ्रमण के लिए मोहन हेरिटेज पार्क जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे सलोगड़ा से मोहन हेरिटेज पार्क की ओर जाते समय एक बस का अचानक प्रेशर डाउन हो गया और ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। उतराई अधिक होने के कारण बस ने तेज रफ्तार पकड़ ली, जिससे बस में सवार बच्चे और स्टाफ पूरी तरह सहम गए। बस चालक रमेश कुमार ने खतरे को भांपते हुए सूझबूझ दिखाई और बस को हादसे से बचाने के लिए तुरंत सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकरा दिया। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे ही रुक गई। अगर चालक बस को मिट्टी के ढेर से नहीं टकराता, तो बस सीधे गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। हादसा टलने के बाद सभी बच्चों और स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी की मदद की।