फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Saying "Don't mess with me...", the bullies snatched a dumper full of soil from the Enforcement Bureau team.

Panipat News: पंगा मत लेना कहकर..., प्रवर्तन ब्यूरो की टीम से मिट्टी से भरा डंपर छीन ले गए दबंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Saying "Don't mess with me...", the bullies snatched a dumper full of soil from the Enforcement Bureau team.
इसराना (पानीपत)। थाना इसराना क्षेत्र के लोहारी गांव में शुक्रवार देर रात को दबंग हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम से मिट्टी से भरा डंपर छीन ले गए। टीम यहां खेत में मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंची थी और डंपर को झट्टीपुर पार्किंग स्थल पर ले जा रही थी। इसी समय चार-पांच दबंग लोगों ने हमला कर डंपर छीन लिया। आरोपी टीम को धमकी देकर गए कि पंगा मत लेना...पहले ही कहा था कि गाड़ी पार्किंग में नहीं जाएगी। थाना इसराना पुलिस ने राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में तैनात एसआई सुरेंद्र की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद कर उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में तैनात एसआई सुरेंद्र कुमार ने थाना इसराना को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात टीम को सूचना मिली थी कि बिना ई-रवना के लोहारी गांव में मिट्टी का खनन किया जा रहा है। वह सूचना पर मौके पर पहुंचे तो एक बिना नंबर के डंपर से मिट्टी ले जा रहे थे। डंपर को रुकवाकर चालक से पूछताछ की तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसी बीच सुताना गांव के मदनलाल उनके पास आया और कहा कि गाड़ी मेरे भाई बारू की है। हम आपको किसी का फोन करा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने गाड़ी को आरटीए पार्किंग झट्टीपुर के लिए भेज दिया। सिपाही बलराम गाड़ी में बैठकर पार्किंग के लिए चल पड़े। कुछ देर बाद ही सिपाही का फोन आया कि चार-पांच युवकों ने डंपर के आगे एक कार लगा दी है। डंपर में भरी मिट्टी सड़क पर डाल दी और डंपर लेकर भाग गए। उन्होंने तुरंत मदनलाल को फोन किया तो उसने कहा कि पहले ही कहा था पंगा मत लेना, गाड़ी पार्किंग में नहीं पहुंचेगी...। थाना इसराना पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंच गई। एसआई सुरेंद्र की शिकायत पर मदनलाल और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हरियाणा माइनिंग एक्ट 2012 की धारा 102, एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 गाड़ी समेत टीम से मारपीट कर जबरन गाड़ी छीनने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम से गाड़ी छीनने की सूचना मिली थी। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और गाड़ी की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया है। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिपाल, प्रभारी थाना इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed