फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Saurabh became India's strongman by lifting 256 kg

Panipat News: सौरभ रोहिला ने 256 किलोग्राम वजन उठाकर बना स्ट्रॉन्ग मैन अवार्ड अपने नाम किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Saurabh became India's strongman by lifting 256 kg
पानीपत। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप में पानीपत के सौरभ रोहिला ने 256 किलोग्राम भार उठाकर राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम किया है। मोनू कुमार ने 53 किलो भार वर्ग में खेलकर कांस्य पदक जीता। दीपक नंद ने 105 किलो वजन उठाकर सीनियर में रजत पदक, रवि डाबर ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

ज्योति कॉलोनी के सौरभ ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ इंडिया स्ट्रांग मैन का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 15 से 20 जनवरी तक महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुई थी। नेशनल पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप पावर लिफ्टिंग इंडिया ने कराया। पानीपत पहुंचने पर रविवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के तकरीबन आठ सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। सौरव ने 105 किलोग्राम भार वर्ग में 256 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी के साथ इंडिया का बेस्ट लिफ्टर का स्ट्रांग मैन अवार्ड अपने नाम किया। सौरव ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपने गुरु राजू शर्मा के पास तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले भी सौरव रोहिल्ला हरियाणा सट में गोल्ड मेडलिस्ट के साथ-साथ स्ट्रांग मैन टाइटल अपने नाम कर चुके हैं। असंध रोड राम लाल चौक गुरु कृपा पावर लिफ्टिंग अकादमी में पदक जीतने वाले चारों खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। कोच राजू शर्मा ने बताया कि चारों खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed