फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanitation workers protest in city markets; 250 tonnes of garbage on the streets.

Panipat News: नाले की खुदाई से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, गुलाटी रोड पर जल संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protest in city markets; 250 tonnes of garbage on the streets.
-व्यापारियों व स्थानीय लोगों का जन स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप, नगर परिषद अधिकारियों ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। शहर के गुलाटी रोड पर नाले के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण क्षेत्र के दुकानदारों और रिहायशी लोगों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके चलते लोगों को अपने खर्च पर निजी प्लंबर बुलाकर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।
नाले की खुदाई के बाद उसमें भरे गंदे पानी को निकाले बिना रोड़े डाले जाने पर भी लोगों ने कड़ा एतराज जताया। शिकायत मिलते ही नगर परिषद के जेई गौरव कुमार और एडिशनल पालिका अभियंता योगेश कुमार ने शुक्रवार को मौके का जायजा लिया। अधिकारियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि पहले नाले से गंदा पानी निकाला जाए और उसके बाद ही रोड़े डालकर निर्माण आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

गुलाटी रोड पर सड़क के दोनों तरफ बने पुराने ईंटों के नाले काफी समय से खस्ताहाल स्थिति में थे। नाले जाम होने से दुर्गंध फैलती थी और बारिश के दिनों में पानी सड़कों पर भर जाता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर परिषद ने करीब 33 लाख रुपये की लागत से आरसीसी/सीसी नाले के निर्माण का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पालिका अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि मानसूनी मौसम के कारण काम की शुरुआत में कुछ देरी हुई थी। अब नाले का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है और अगले एक महीने के भीतर दोनों तरफ के नाले का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार को निर्माण के दौरान आम जनता को होने वाली परेशानियों का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed