फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanitation workers protest in city markets; 250 tonnes of garbage on the streets.

Panipat News: सफाई कर्मचारियों का शहर के बाजारों में प्रदर्शन, सड़काें पर 250 टन कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protest in city markets; 250 tonnes of garbage on the streets.
पालिका बाजार में धरना प्रदर्शन करते निगम कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गई। अपनी मांगों के समर्थन में इंसार बाजार समेत शहर के प्रमुख बाजारों में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पालिका बाजार स्थित धरनास्थल पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में करीब 250 टन कूड़ा जमा हो गया है।
इसके बाद कर्मचारियों ने शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज को मांग पत्र सौंपा। विधायक ने कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर विधायक कार्यालय के बाहर बैरिकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी। इसी बीच हरियाणा रोडवेज यूनियन ने भी निगम कर्मचारियों की मांगों की हड़ताल को अपना समर्थन देने का एलान किया है।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश कुमार अठवाल ने कहा कि सरकार की बेरुखी के चलते हड़ताल की अवधि 24 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा। हड़ताल के कारण नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स, एनओसी, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र व अन्य कार्य ठप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed