फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Samples of construction material were collected from Drain-1, Sectors 13-17, and Tau Devi Lal Park.

Panipat News: ड्रेन-1, सेक्टर 13-17 और ताऊ देवी लाल पार्क से निर्माण सामग्री के नमूने भरे

Fri, 19 Jun 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Samples of construction material were collected from Drain-1, Sectors 13-17, and Tau Devi Lal Park.
नमूने भरवाते नगर निगम के कार्यकारी अ​भियंता नवीन। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। नगर निगम की टीम ने शहर में चल रहे तीन प्रमुख विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण सामग्री के नमूने एकत्रित किए हैं। यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतने बड़े स्तर पर निर्माण सामग्री के नमूने लिए गए हैं। इनमें ड्रेन नंबर-1, सेक्टर 13-17 और ताऊ देवी लाल पार्क के विकास कार्य शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए श्रीराम लैब में भेजा जाएगा।
नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज के निर्देश और देखरेख में तकनीकी टीम ने शुक्रवार को विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले ड्रेन नंबर-1 पर चल रहे ड्रेन लाइनिंग कार्य की गुणवत्ता की जांच की और वहां से निर्माण सामग्री के नमूने लिए। इसके बाद सेक्टर 13-17 में सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया, जहां से भी सामग्री के नमूने एकत्रित किए गए।
विज्ञापन

इससे पहले निगम आयुक्त ने स्वयं पिछले सप्ताह क्षेत्र का दौरा कर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया था। इसके अलावा ताऊ देवी लाल पार्क में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों से भी नमूने लिए गए। स्थानीय निवासियों ने कई बार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पारदर्शिता और निगरानी की मांग की थी, साथ ही आरडब्ल्यूए की देखरेख में कार्य कराए जाने की इच्छा भी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम गठित कर की गई कार्रवाई
निरीक्षण और नमूना संग्रह के लिए नगर निगम आयुक्त ने विशेष टीम का गठन किया। इसमें पार्षद कुसुम भट्ट, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नवीन, सहायक अभियंता योगेश, सहायक अभियंता बृजेश सहित संबंधित कनिष्ठ अभियंता और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार शामिल रहे।


वर्जन

निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी, गुणवत्ता परीक्षण व जवाबदेही सुनिश्चित की गई है। इसके लिए टीम गठित कर निर्माण सामग्री के नमूने भरवाए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों के धन का सदुपयोग कर टिकाऊ बनाया जाएगा।

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed