फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Salon owner dies after being hit by a car on GT Road

Panipat News: जीटी रोड पर गाड़ी की टक्कर से सैलून संचालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Salon owner dies after being hit by a car on GT Road
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र में बाबरपुर मंडी के पास जीटी रोड पर रविवार की देर रात गाड़ी की टक्कर से सैलून संचालक करनाल के कुताना गांव के रिंकू (26) की मौत हो गई। थाना पुलिस ने रिंकू के चाचा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले ही रिंकू के घर में बेटे का जन्म हुआ था। कुताना गांव के जोगिंद्र ने बताया कि उनके भतीजे रिंकू ने गांव में ही सैलून खोल रखा है। रविवार को वह घर सैलून जाने के लिए निकाला था। इसके बाद घर पर नहीं पहुचा। सोमवार सुबह को उन्हें सूचना मिली कि रिंकू को जीटी रोड पर बाबरपुर सागर ढाबे के सामने एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है। हादसे में रिंकू घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गए। जोगिंद्र ने बताया कि रिंकू चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उसकी शादी हो चुकी थी। 15 दिन पहले ही घर में बेटे का जन्म हुआ था। हादसे में रिंकू की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। गाड़ी की तलाश के लिए टीम लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed