{"_id":"6ac01ceb81dc693148077edb","slug":"sagar-will-have-his-first-bout-against-the-mongolian-wrestler-today-panipat-news-c-244-1-pnp1011-165266-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सागर की मंगोलिया के पहलवान से आज होगी पहली भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सागर की मंगोलिया के पहलवान से आज होगी पहली भिड़ंत
विज्ञापन
सागर जागलान। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एशियाई खेलों में शनिवार को पुरुषों के फ्रीस्टाइल मुकाबलों में नौल्था गांव के पहलवान सागर जागलान 74 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगे। सागर का पहला मुकाबला मंगोलिया के तुल्गा तुमुर-ओचिर से होगा। 74 किलो भार वर्ग के क्वालीफिकेशन मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे से शुरू होंगे।
सागर ने एशियन गेम्स की भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए हुए राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया था। 74 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उन्होंने जयदीप को 8-6 के अंतर से हराकर टीम में अपना स्थान पक्का किया था। इसके बाद से सागर से एशियन गेम्स में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किया शानदार प्रदर्शन
सागर ने 2026 में 74 किलो भार वर्ग में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जून में हुए उलानबटार ओपन में उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले भी वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
स्कूल नेशनल से शुरू हुआ पदकों का सफर
सागर के पिता मुकेश जागलान ने बताया कि बेटे को बचपन से ही कुश्ती का शौक था। सागर ने 2017-18 में 63वीं स्कूल नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर कुश्ती के सफर की शुरुआत की। इसके बाद अंडर-15 एशियन चैंपियनशिप, सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप, बुडापेस्ट जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप सहित कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते।
उन्होंने जूनियर नेशनल में रजत, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य, नेशनल रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण, नेशनल गेम्स में रजत और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी व खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा अंडर-23 और अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीते हैं।
सागर की मां सरिता गृहिणी हैं, जबकि पिता मुकेश जागलान निजी नौकरी करते हैं। मुकेश जागलान ने बताया कि उनका परिवार मूलरूप से नौल्था गांव का रहने वाला है और कई वर्षों से पानीपत में रह रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सागर एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करेगा।