फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sagar Jaglan won gold in Senior Haryana Wrestling Championship

Panipat News: सीनियर हरियाणा कुश्ती चैंपियनशिप में सागर जागलान ने जीता सोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Sagar Jaglan won gold in Senior Haryana Wrestling Championship
पानीपत। राज नगर के सागर जागलान ने एक बार फिर सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पानीपत का नाम रोशन किया है। सागर अभी तक किसी भी स्टेट चैंपियनशिप में बिना स्वर्ण पदक के नहीं लौटा है। सागर सात साल से खरखौदा की अश्वनी कुश्ती एकेडमी में अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन

पिता मुकेश जागलान ने बेटे की जीत पर खुशी जताई और कहा कि बेटे की मेहनत का फल उसका स्वर्ण पदक है। सागर की जीत से मां सरिता और बड़े भाई दीपक ने पड़ोसियों का लड्डू से मुंह मीठा कराया। दादा रणधीर सिंह जागलान, दादी कमला देवी और नरेश ने भी खुशी जताई। सागर जूनियर वर्ग का पहलवान होने के बावजूद 74 किलोग्राम भार वर्ग में सीनियर वर्ग में देश का पांच टाप पहलवानों में शामिल है। सागर जागलान के पिता मुकेश ने बताया कि वह अपने खेल को लेकर काफी ज्यादा गंभीर रहता है,वह अपनी हार से कभी भी निराश होने की बजाए उससे सीखता है और मेडल प्राप्त करता है। सागर ने 10 साल की उम्र में ही खेलना शुरू कर दिया था। उस उम्र में उसे यह नहीं पता था कि वह यहां तक पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed