फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 10 lakh stolen after breaking open the locker at an SBI mini-bank and money transfer center.

Panipat News: एसबीआई मिनी बैंक और मनी ट्रांसफर केंद्र का लॉकर तोड़कर 10 लाख रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Rs 10 lakh stolen after breaking open the locker at an SBI mini-bank and money transfer center.
कुटानी रोड पर सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध चोर। सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना किला क्षेत्र स्थित कुटानी रोड के पहलवान चौक के पास सोमवार देर रात चोरों ने एसबीआई की मिनी शाखा एवं मनी ट्रांसफर केंद्र का लॉकर तोड़कर करीब 10 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। बदमाश छत के रास्ते दुकान में घुसे और पेंचकस व ईंट की मदद से लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में चार संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हनुमान कॉलोनी स्थित एसके कारपेट फैक्टरी के पास रहने वाले अजय सैनी ने बताया कि उन्होंने कुटानी रोड स्थित पहलवान चौक पर अटल सेवा केंद्र खोल रखा है। इसी केंद्र में वह एसबीआई की मिनी शाखा के साथ-साथ मनी ट्रांसफर का कार्य भी करते हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। दिनभर के लेन-देन की करीब 10 लाख रुपये की नकदी उन्होंने दुकान के लॉकर में रखी थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर टूटा हुआ मिला। जांच करने पर उसमें रखी करीब 10 लाख रुपये की नकदी गायब थी। दुकान के अंदर पेंचकस और ईंट भी पड़े मिले। इसके बाद उन्होंने छत पर जाकर देखा तो वहां की खिड़की टूटी हुई थी। इससे आशंका है कि चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चार संदिग्ध
अजय सैनी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार संदिग्ध बदमाश आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।


वर्जन
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और तलाश की जा रही है। -दीवान सिंह, प्रभारी, थाना किला

कुटानी रोड पर सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध चोर। सोशल मीडिया

कुटानी रोड पर सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध चोर। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed