फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rohit and Hariom had murdered Jaidev

Panipat News: रोहित व हरिओम ने की थी जयदेव की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rohit and Hariom had murdered Jaidev
पानीपत। पानीपत के बहुचर्चित जयदेव हत्याकांड को जोगेंद्र ग्योंग के कहने पर दिल्ली के रोहित चौधरी व हरिओम ने अंजाम दिया था। दोनों ग्योंग गैंग के शार्प शूटर व सुरेंद्र ग्योंग के करीबी थे। वारदात के वक्त जोगेंद्र ग्योंग सेक्टर 18 में ही वारदात स्थल पर कार में मौजूद था।
विज्ञापन

सीआईए टू की टीमें अब रोहित चौधरी व हरिओम की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जोगेंद्र ग्योंग को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जोगेंद्र ग्योंग ने पुलिस के सामने कबूल किया था कि उसने ही जयदेव की सेक्टर 18 में 30 सितंबर 2017 को हत्या कराई थी। जयदेव ने उसके बड़े भाई सुरेंद्र ग्योंग की मुखबिरी कर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुरेंद्र ग्योंग का एन्काउंटर किया था। सुरेंद्र का जयदेव के राड़ा गांव स्थित घर पर आना जाना था। सुरेंद्र ग्योंग की मौत पर वह जेल से पैरोल पर आया था और उसने जयदेव की हत्या का प्लान तैयार कर दिया था
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि फरवरी के पहले सप्ताह में एसटीएफ जोगेंद्र को फिलीपींस से भारत में डिपोर्ट कर लाई थी। उसे दिल्ली एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। जोंगेंद्र ग्योंग ने साथियों के साथ मिलकर 30 दिसंबर 2017 को दिन दहाड़े शहर के सेक्टर 18 में करनाल के गांव राहड़ा निवासी जयदेव शर्मा को गोलियों से भून दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगेंद्र को शक था कि उसके गैंगस्टर भाई सुरेंद्र ग्योंग की मुखबिरी जयदेव ने ही की थी। वह सुरेंद्र ग्योंग के एन्काउंटर में शामिलथा। 30 दिसंबर 2017 को सेक्टर 18 में सेवानिवृत्ति पार्टी थी। जयदेव शर्मा अपनी परिवार और ससुर ओमप्रकाश के साथ पार्टी में शामिल होने पहुंचा था। यहां उसको 13 गोलियां मारी गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed