फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Robbery from student going to Karnataka after meeting mother

मां से मिलकर कर्नाटक जा रहे छात्र से दो बदमाशों ने की लूटपाट, धमकी देकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Robbery from student going to Karnataka after meeting mother
पानीपत। अपनी मां से मिलकर कर्नाटक के लिए निकले छात्र को बस स्टैंड पर मारपीट कर दो बदमाशों ने नकदी लूट ली। बैग में मौजूद कपड़े और शैक्षणिक दस्तावेज लेकर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना शहर थाने से महज पांच सौ मीटर दूरी पर हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के सिवान जिला निवासी शुभम ने बताया कि वह गांव सिवाह स्थित ग्लोबल प्राइवेट कंपनी के पास अपनी मां रमांती के साथ रहता है। उसने 10वीं कक्षा बिहार बोर्ड से पास की थी। आगे की पढ़ाई कर्नाटक में कर रहा है। उसे 18 जुलाई को पानीपत से कर्नाटक के यशवंतपुर जाना था। वह घर से निकला तो उसके पास पैसे कम थे। उसने लालबत्ती चौक स्थित एटीएम बूथ से एक हजार रुपये निकाले। वह बाहर निकलकर जाने लगा तो दो युवक उसके पीछे पड़ गए। वह अपनी रक्षा में कांवड़ यात्रियों के साथ बस स्टैंड तक आया। कांवड़ यात्रियों के जाने के बाद वह अकेला हो गया। इसी बीच दोनों युवकों ने उसका बैग छीन लिया। बैग में उसके कपड़े, शिक्षा से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल फोन और 1900 रुपये की नकदी थी। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बैग नहीं मिला तो खत्म हो जाएगा भविष्य
शुभम ने बताया कि उसका बैग उसे नहीं मिला तो उसका पूरा कॅरिअर खत्म हो जाएगा। बैग में बिहार कोर्ड की आठवीं, 10वीं की मार्कशीट, बिहार बोर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट, टीसी, आचरण प्रमाणपत्र, 10वीं का माइग्रेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड, कॉलेज एवं हास्टल का बिल, कनार्टक कॉलेज का एडमिट कार्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed