{"_id":"2aada9129ae762d05a0f02ecb207b910","slug":"rob-will-remove-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल गोहाना और असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज का होगा जीर्णोद्धार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल गोहाना और असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज का होगा जीर्णोद्धार
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गोहाना रोड और असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज का अब जल्द ही जीर्णोद्धार होगा। दोनों पुलों के लिए करीब दो करोड़ 57 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो गई है।
इन दोनों पुलों के जीर्णोद्धार के बाद सड़क हादसों में कमी आएगी। साथ ही वाहन चालकों के सामने लंबे समय से आ रही भारी समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी।
दोनों पुलों के खस्ताहाल होने के कारण रोजाना सैंकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आसपास के दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही थी।
असंध रेलवे ओवरब्रिज की हालत तो फिर काम चलाऊ है, लेकिन गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज की स्थिति लंबे समय से खराब चल रही है। ऐसे में इन दोनों पुलों का जीर्णोद्धार होना साल 2016 की शहरवासियों के लिए राहत भरी सौगात होगी।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को सौंपा गोहाना आरओबी
दरअसल गोहाना रेलवे ओवरब्रिज काफी लंबे समय से एनएचआई के अधीन था। इसीलिए इस का जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा था। कुछ समय पहले इसे पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए एस्टीमेट तैयार किया। इसे हाल ही में स्वीकृति मिली है। इसके लिए करीब एक करोड़ 28 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
इस पैसे से सड़क के दोनों ओर फुटपाथ, पूरी सड़क व रेलिंग के साथ-साथ ओवरब्रिज के जोड़ों (ज्वाइंट) के ब्लॉक को भी खत्म किया जाएगा। वर्तमान में इस पुल के दोनों तरफ बने फुटपाथ खस्ताहाल हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
ब्रिज के दोनों तरफ की सड़क टूटी-फूटी होने से बरसात के दिनों में यहां पानी जमा रहता है। इसे यहां के दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित होती है।
जगह-जगह गड्ढे होने व स्लैब टूटने से पैदल व साइकिल चालकों को बहुत परेशानी हो रही है। इसके अलावा ब्रिज पर बनी रेलिंग भी कई जगह से टूटी हुई है।
शहर का मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। खस्ताहाल फुटपाथ व सड़क पर गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
दूसरी ओर असंध रेलवे पुल की हालत भी कुछ ऐसी ही है। इस पुल की फुटपाथ व सड़क का भी जीर्णोद्धार जल्द ही होना तय है। इसके लिए करीब एक करोड़ 29 लाख रुपये की राशि पास हुई है। दोनों की पुलों के टेंडर का नोटिस भी विभाग ने निकाल दिया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली के निकलते ही होने लगती है कंपन
वर्तमान में गोहाना रेलवे ओवरब्रिज की हालत यह है कि खाली ट्रेक्टर-ट्रॉली इस पुल से निकलती है तो पूरा पुल हिल जाता है। दिनभर इस रोड पर भारी वाहनों का अवागमन रहता है। ऐसे में वाहन चालकों को हमेशा इस पुल के ढहने का भय बना रहता है। यही भय इस पुल के साथ दुकानदारी जमाए बैठे दुकानदारों को भी सताता रहता है। पुल में यह कंपन इस ज्वानिंट की ब्लाकिंग के कारण हो रही है।
गोहाना रोड ओवरब्रिज की देख-रेख का जिम्मा पहले एनएचएआई के अधीन था। अब गोहाना रेलवे ओवरब्रिज के साथ-साथ असंध रेलवे ओवरब्रिज के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। जल्द ही इन दोनों पुलों की मरम्मत करा दी जाएगी।
प्रदीप अत्री, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, पानीपत