फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways employees, upset over their demands being ignored, will go on hunger strike on 17th.

Panipat News: मांगों की अनदेखी से खफा रोडवेज कर्मचारी 17 को करेंगे भूख हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees, upset over their demands being ignored, will go on hunger strike on 17th.
अंबाला शहर ​स्थित रोडवेज वर्कशाप में बैठक के बाद जानकारी देते रोडवेज कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
अंबाला। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से मांगो की अनदेखी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक रोडवेज वर्कशाप स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में रोडवेज कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान डिपो प्रधान रमेश श्योकंद ने कहा कि डिपो स्तर पर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इन समस्याओं को लेकर यूनियन की ओर से कई बार महाप्रबंधक को मांग पत्र के माध्यम से व मौखिक तौर पर अवगत करवाया गया है, लेकिन आज तक उनकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिसे लेकर अंबाला डिपो के रोडवेज कर्मचारी 17 नवंबर को भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

सचिव सरदार सरबजीत सिंह ने बताया कि सरकार व विभाग के पास कर्मचारियों का 17 महीने का डीए व दस साल के बकाया दिवाली बोनस के लिए कोई बजट नहीं है। जबकि पूंजीपतियों के लिए कोरोना काल में किलोमीटर स्कीम की खड़ी बसों के करीब 50 करोड़ रुपये देने के लिए विभाग के पास बजट है। रोडवेज कर्मचारी इसका विरोध करते हैं। इसके बाद मुख्य सलाहकार इंद्र सिंह बंधाना ने राज्य स्तर कि मांगों का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed