फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   roadways bus collision Young bike rider

रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को रौंदा

Sun, 13 Oct 2013 11:59 PM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Sun, 13 Oct 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
roadways bus collision Young bike rider
हरियाणा के जिले कैथल में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 पर गांव क्योड़क पॉवर हाउस के पास एक रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और मोटरसाइकिल बस में फंस गई। दोनों युवक दोस्त थे और किसी काम से पिहोवा की ओर जा रहे थे।

गांव क्योड़क निवासी मृतक ईशपाल (24) के बड़े भाई नरेश ने बताया कि ईशपाल अपने दोस्त मनोज के साथ बाइक से पिहोवा की ओर जा रहा था। इसी बीच गांव क्योड़क के पावर हाउस के निकट ही चंडीगढ़ की ओर से आ रही जींद रोडवेज की एक बस के साथ उनके बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

मृतक ईशपाल के भाई नरेश के अनुसार वह अपने भाई के साथ गांव में ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करते हैं और ईशपाल उसको दो बजे दुकान पर खाना देकर अपने दोस्त गांव सिरटा निवासी मनोज (22) के साथ बाइक पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह उन्हें यह भी बताकर नहीं गया कि वह कहां जा रहा है। उसके बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी रोडवेज बस के साथ गांव से ही पिहोवा की तरफ कुछ दूरी पर सड़क हादसे में मौत हो गई।

गांव सिरटा निवासी मनोज के ताऊ पाला राम ने बताया कि मृतक मनोज दस वर्षों से अपनी मौसी के पास गांव क्योड़क में ही रह रहा था। मनोज सिरटा रोड पर दवाइयों की एक दुकान भी चलाता था।

उन्होंने बताया कि ईशपाल अपने दोस्त मनोज साथ घर पर दशहरे पर्व पर किसी पार्टी में जाने की बात बोलकर घर से निकला था।

सदर थाना एसएचओ विक्रमजीत भादु ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करंट लगने से मौत

उधर गांव जसवंती में अपनी धान को बचाने के प्रयास में लगे एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक कर्म सिंह (48) के भाई अमरनाथ ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण धान की फसल जमीन पर गिरी हुई थी और कर्म सिंह खेतों में जाकर धान को बचाने के लिए धान के पौधों को उठा रहा था।


इसी दौरान खेतों में नीचे लटक रही बिजली के तारों से उसका हाथ टकरा गया। करंट से वह बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद उसको अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने कर्म सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed