Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students presented unique startup ideas

Panipat News: विद्यार्थियों ने पेश किए स्टार्टअप के अनूठे आइडिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Students presented unique startup ideas
-आईबी कॉलेज में स्वदेशी जागरण मंच की राज्य स्तरीय कार्यशाला में विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा
विज्ञापन

-नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बनने का मिला संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान की ओर से आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में आईबी कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप आइडिया की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी भावना, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा देना था।

कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए। स्नेहा, साक्षी और मन्नत ने संयुक्त रूप से टाइड अप कोलेक्शन के माध्यम से फैशन और क्रिएटिविटी के जरिए स्वदेशी उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाने का मॉडल पेश किया। वहीं प्रिंस बंसल ने युवाओं के लिए किफायती और ट्रेंडी उत्पादों पर आधारित वाइब वॉल्ट और निष्ठा ने स्वदेशी एवं शुद्ध उत्पादों पर आधारित निश बेकर्स का आइडिया साझा किया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि उनके विचार व्यावहारिक और रोजगार सृजन की संभावनाओं से भरपूर हैं। प्लेसमेंट सेल प्रमुख डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि सेल विद्यार्थियों को नौकरी के साथ उद्यमिता के लिए भी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed