फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Riya stood first in painting, and Bhumika first in poster making.

Panipat News: पेंटिंग में रिया, पोस्टर मेकिंग में भूमिका प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Riya stood first in painting, and Bhumika first in poster making.
एसडी पीजी कॉलेज में टैलेंट शो में विजेताओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा। स्रोत :
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में वार्षिक टैलेंट शो का वीरवार को तीसरे दिन समापन हो गया। अंतिम दिन काव्य पाठ, भाषण, पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इनमें बीए, बीकॉम और बीएससी के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पेंटिंग में रिया और पोस्टर मेकिंग में भूमिका प्रथम रहीं।
कॉलेज के महासचिव महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हर छात्र में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है, बस उसे सही मंच देने की जरूरत है। टैलेंट शो जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विजेता छात्रों को आगे जिला, राज्य और विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं में भेजा जाएगा। कॉलेज प्रधान दिनेश
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है।
परिणाम : पेंटिंग में बीए-प्रथम वर्ष की रिया कादियान प्रथम, बीकॉम-प्रथम की नैंसी द्वितीय और बीए-तृतीय के पारस तृतीय रहे।
पोस्टर मेकिंग में बीएससी-प्रथम की भूमिका ने प्रथम, बीएससी-द्वितीय की मनसा ने द्वितीय और बीए-प्रथम की कविता वधवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
काव्य पाठ में बीए-द्वितीय वर्ष की दीपांजलि प्रथम, अंग्रेजी ऑनर्स-चतुर्थ वर्ष की इशिका जैन द्वितीय और एमए की अनुज व बीबीए की नीलाक्षी ( संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
भाषण में बीए-प्रथम की तमन्ना प्रथम, बीएससी-द्वितीय वर्ष के गोविंद द्वितीय और बीए की कोमल व अंग्रेजी ऑनर्स की अदिति संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. मोनिका खुराना, डॉ. जुगमती व डॉ. कविता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed