फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rise in number of patients with heat-related illnesses at the hospital

Panipat News: अस्पताल में गर्मी जनित बीमारियों के मरीजों की बढ़ी संख्या

Fri, 12 Jun 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rise in number of patients with heat-related illnesses at the hospital
जिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के थपेड़ों का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। सिविल अस्पताल में इन दिनों रोजाना करीब दो हजार मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 400 से 500 मरीज ऐसे हैं जो गर्मी जनित बीमारियों से पीड़ित हैं। अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी दोनों में मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।
अस्पताल में सबसे अधिक मरीज उल्टी-दस्त, तेज बुखार, डिहाइड्रेशन, चक्कर आने, कमजोरी और हीट एक्सॉशन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विशेष रूप से दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में आने वाले लोगों पर इसका अधिक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


दोपहर की धूप बन रही सबसे बड़ा खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक का समय सबसे अधिक जोखिम भरा है। इस दौरान बाहर निकलने वाले लोगों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। निर्माण कार्यों में लगे मजदूर, रिक्शा चालक, रेहड़ी संचालक, डिलीवरी बॉय और खेतों में काम करने वाले किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष असर
अस्पताल में छोटे बच्चों और बुजुर्गों के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बच्चों में उल्टी-दस्त, बुखार और शरीर में पानी की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जबकि बुजुर्गों में कमजोरी, चक्कर और रक्तचाप असंतुलित होने की समस्या अधिक देखी जा रही है। चिकित्सकों ने अभिभावकों और परिवारों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।


बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ लें।
घर से बाहर निकलते समय सिर को टोपी या कपड़े से ढकें।
ओआरएस, छाछ, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करें।
हल्का, ताजा और पौष्टिक भोजन खाएं।
बच्चों और बुजुर्गों को अधिक देर तक धूप में न रहने दें।

इन बातों से करें परहेज
खाली पेट धूप में बाहर न निकलें।
तला-भुना और बासी भोजन खाने से बचें।
लंबे समय तक बंद वाहन में न बैठें।
धूप से आने के तुरंत बाद अत्यधिक ठंडा पानी न पिएं।

वर्जन-
इन दिनों गर्मी लगने, डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, लगातार उल्टी, चक्कर आना या बेहोशी जैसी समस्या हो तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए और लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। - डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed