फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Revised: Doubt over the age of the girl found in suspicious condition

संशोधित : संदिग्ध हालत में मिली लड़की की उम्र को लेकर संशय

Fri, 29 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Revised: Doubt over the age of the girl found in suspicious condition
लखनऊ से किशोरी का अपहरण कर अवैध संबंध बनाने का मामला
विज्ञापन

-पुलिस का कहना लड़की की उम्र 19 साल है और उसकी गुमशुदगी लखनऊ में दर्ज है
-महिला एवं बाल संरक्षण विभाग ने कहा-उम्र के सबूत पेश करेगी पुलिस


माई सिटी रिपोर्टर


पानीपत। लखनऊ से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के साथ पानीपत पहुंची लड़की की उम्र को लेकर संशय पैदा हो गया। पुलिस का कहना है कि लड़की की उम्र 19 साल है और उसकी लखनऊ के एक थाने में गुमशुदगी दर्ज है। वहीं, महिला एवं बाल कल्याण समिति का कहना है कि उनके पास लड़की को नाबालिग बताकर छोड़ा गया था। पुलिस उसकी उम्र के सबूत देगी तो ही उसके बालिग माना जाएगा।
दो दिन पहले पानीपत के किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला के साथ लखनऊ से आई लड़की को रेस्क्यू कर पुलिस ने शेल्टर होम छोड़ा था। लड़की के शेल्टर होम पहुंचने पर महिला एवं बाल कल्याण समिति इस मामले का संज्ञान लिया था। शेल्टर होम में लड़की ने बताया था कि उनके पिता की मृत्यु होने के बाद वह पड़ोसी महिला के साथ आई थी। पहले वह उसके लेकर अपने गांव गई थी। इसके बाद 24 अगस्त को वह पानीपत पहुंचे थे। पानीपत में किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक कमरे में रुके थे। जहां से लड़की को शेल्टर होम भेजा गया था।
विज्ञापन

वीरवार को इस मामले में नया मोड आया। लड़की की उम्र को लेकर संशय पैदा हो गया। पुलिस का कहना है कि लड़की की उम्र 19 साल है और लखनऊ के थाना मंडियांव में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। वहीं महिला एवं बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन पदमा रानी का कहना है कि अभी उनके पास लड़की की उम्र से जुड़ा कोई तथ्य नहीं आया है। उनके पास तथ्य आएंगे उनकी जांच करने के बाद ही लड़की को बालिग और नाबालिग माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पीड़िता की गुमशुदगी लखनऊ के एक थाने में दर्ज हैं। लखनऊ पुलिस का कहना है कि किशोरी की उम्र 18 साल से अधिक है। शुक्रवार को टीम पानीपत पहुंचेगी। इसके बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी।
श्रीनिवास, प्रभारी, थाना पुलिस किला।



----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed