{"_id":"617b062e78af930dd064b5b5","slug":"researchers-presented-research-in-online-national-level-faculty-development-program-panipat-news-knl880163164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन राष्ट्रस्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन राष्ट्रस्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध
विज्ञापन
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत एवं आरकेएसडी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कैथल के सह-संयोजन से 21-30 अक्तूबर तक एक ऑनलाइन राष्ट्र स्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। रिसर्च मैथडोलॉजी एंड रिफ्रेंश मैनेजमेंट इन पेपर राइटिंग शीर्षक के अंतर्गत श्रृंखला के द्वितीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन 26-27 अक्तूबर को किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से लगभग 75 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया।
प्रथम दिन के मुख्य वक्ता डॉ. आरपी चौहान ने रिसर्च मेथोडोलॉजी विषय को विस्तार से बताया। फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के दूसरे दिन की मुख्य वक्ता एवं पंजाब विश्वविद्यालय से शोधार्थी शिवांगी कौशिक ने गूगल स्कॉलर के अनेक उपयोगी विशेषताओं के बारे में बारीकी से बताया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनिल कुमार नरुला एवं डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से सभी प्रतिभागियों के लिए कारगार सिद्ध होगा क्योंकि सभी अपने शोध कार्य के साथ-साथ शिक्षण कार्य में इनका उपयोग कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दोनों दिन डॉ. निधान सिंह ने मंच संचालन किया। तकनीकी कार्यभार डॉ. पूनम मदान, डॉ. अर्पणा गर्ग एवं प्रो. माधवी ने संभाला। कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तरी के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों के द्वारा ऑनलाइन फीडबैक फार्म भी जमा कराए गए। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद इशाक, डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, प्रो. पवन कुमार, प्रो. अजय पाल, डॉ. विक्रम कुमार, प्रो. कनक शर्मा, डॉ. निधि मल्होत्रा समेत दोनों महाविद्यालयों का समस्त प्राध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।