फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Replacing Chandauli, JJP has handed over the responsibility to Sanjeet.

Panipat News: चंदौली को हटा जजपा ने संजीत को सौंपी जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Replacing Chandauli, JJP has handed over the responsibility to Sanjeet.
बैठक में विषयों पर चर्चा करते राष्ट्रीय सचिव सुरेश काला और जिलाध्यक्ष रामनिवास पटवारी। स्रोत :
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने संगठन में फेरबदल करते हुए पानीपत ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण चंदौली को पद से हटा दिया है। पार्टी ने उन पर संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनके स्थान पर संजीत जोगी को पानीपत ग्रामीण विधानसभा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जजपा के जिला अध्यक्ष रामनिवास पटवारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि संजीत जोगी को तत्काल प्रभाव से पानीपत ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

उधर, जननायक जनता पार्टी ने आगामी चुनावी तैयारियों और विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर इसराना हलके में रणनीतिक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता हलका अध्यक्ष कप्तान सिंह जागलान ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष रामनिवास पटवारी, राष्ट्रीय सचिव सुरेश काला और पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र धोला गीता पलड़ी, सरिता मोर, युवा जिला अध्यक्ष मनु मान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed