फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Repair work is increasing the number of patients

Panipat News: मरम्मत के काम से बढ़ रहा मरीजों का मर्ज

Sat, 27 Sep 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 27 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Repair work is increasing the number of patients
जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मौसम में हो रहे बदलाव से जिला नागरिक अस्पताल व निजी अस्पतालों में वायरल बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी-जुकाम और गले संबंधी ओपीडी बढ़ने लगी है। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की संख्या 1800 तक पहुंचने लगी है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में मरम्मत का काम चलने से और 27 को होने वाले मेगा शिविर की तैयारियों के कारण मरीजों का दर्द बढ़ रहा है। पंजीकरण और दवा लेने के मरीजों को कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी लगभग 1850 रही। अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के आगे की लाइन सुबह आठ से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक भी खत्म नहीं हो रही है। फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों को पर्याप्त बैंच न होने से फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ रहा है। फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सामान्य दिनों से ज्यादा मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। शुक्रवार को उनकी ओपीडी में मरीजों की संख्या 300 रही। इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, खांसी-जुकाम व उल्टी-दस्त के रहे। सिवाह गांव की कमलेश ने बताया कि वह सुबह नौ बजे अस्पताल में दवा लेने के लिए पहुंची। भीड़ होने से उसे 20 मिनट तक पंजीकरण के लिए खड़ा रहना पड़ा फिर बुखार के फिजिशियन कक्ष के बाहर और बाद में दवा लेने के लिए फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में मरम्मत का काम चलने से चिकित्सक कक्ष ढूंढ़ने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

अस्पताल में रेनोवेशन का काम पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। विभाग का मेगा जांच शिविर 27 सितंबर को लगाया जाएगा। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. श्यामलाल, एमएस पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed