{"_id":"65ac49b0e272286a610afd69","slug":"relief-from-fog-due-to-wind-blowing-sunshine-came-out-panipat-news-c-244-1-sknl1009-12530-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हवा चलने पर धुंध से मिली राहत, निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हवा चलने पर धुंध से मिली राहत, निकली धूप
Sun, 21 Jan 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। धुंध और अत्यधिक ठंड का दंश झेलने के बाद शनिवार का दिन शहर वासियों के लिए राहत लेकर आया। दिन में धूप भी खिली और हवा चलने के कारण धुंध से भी छुटकारा मिला। हालांकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा जिससे ठंड तो जारी रही, लेकिन हल्के बादल छाए रहने के कारण ठंड का इतना अहसास नहीं हुआ। अब मौसम विभाग ने कहा कि 25 जनवरी तक सुबह और शाम ठंड का सामना करना पड़ेगा।
मौसम में बदलाव होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे अधिकतम तापमान 19 डिग्री सैल्सियस तक रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इसका अर्थ है कि अब मौसम में गर्माहट रह सकती है। जिसके कारण आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं लेकिन कमजोर होने के कारण बारिश नहीं कर पा रहे हैं।
हवा का रुख बदल रहा है, हवाएं ऊपरी इलाकों में चल रही है, इससे वातावरण पर भी प्रभाव पड़ रहा है। ठंड बढ़ती जा रही है। शनिवार को तीन दिन बाद धूप निकली। दोपहर के समय धूप कुछ तेज थी। लोगों ने अपने दैनिक कार्य निपटाने शुरू किए। महिलाओं ने कपड़े सूखने पर काफी राहत की सांस ली। शाम को करीब साढ़े पांच बजे धूप कम होने के बाद लोगों को फिर से सर्दी सताने लगी। शाम को आसमान में हल्की धुंध भी छा गई।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र उझा से मौसम अधिकारी डा. आशीष ने बताया कि 25 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है। इससे राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। सुबह गहरी धुंध छाए रहने की संभावना है।