फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relief from changed weather, chances of clouds today

Panipat News: बदले मौसम से राहत, आज बादल छाने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Relief from changed weather, chances of clouds today
पानीपत। मौसम ने दो दिन की धूप के बाद फिर करवट ली है। शुक्रवार को दिनभर हल्के से मध्यम बादलों की आवाजाही रही। जिससे गर्मी भी कम हुई है। शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ बूंदाबांदी का भी अनुमान है।
विज्ञापन

बादलों की आवाजाही से शुक्रवार को तापमान एक डिग्री कम हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आशीष ने बताया कि शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसके बाद अगले सप्ताह बारिश का अनुमान है। जिला में 24 और 25 जून को तेज बारिश हो सकती है। तेज के हवा के चलने से मौसम में बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी और झुलसाने वाली लू के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। बीते तीन-चार दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई जबकि जिले में कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है जिससे तापमान में भी कमी आई है। जिले में आगामी तीन दिन बाद मानसून बारिश के आसार बने हैं। शुक्रवार को दिनभर तेज हवाएं चलने के साथ जिले में हल्के बादल भी बने रहे। इसके साथ धान रोपाई कार्य शुरू कर दिया है। यह अगले सप्ताह बारिश के साथ और तेज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 75 से 80 हजार हेक्टेयर में धान रोपाई की जाती है। कुछ किसानों ने धान रोपाई का कार्य शुरू भी कर दिया है। धान रोपाई का कार्य 15 जून से शुरू हो जाता है। हालांकि जिले में 25 जून के आसपास धान रोपाई में तेजी आएगी। धान रोपाई को लेकर किसानों को शुरुआती चरण में मजदूरों की कमी झेलनी पड़ सकती है। अभी तक प्रवासी मजदूरों का आगमन नहीं हुआ है। किसानाें को धान रोपाई के लिए स्थानीय मजदूरों की सहायता लेनी पड़ सकती है जिनकी मजदूरी अपेक्षाकृत ज्यादा होती है।
किसान बलबीर जागलान ने बताया कि वह आठ एकड़ धान की खेती करता है। जून में रोपाई के लिए खेत तैयार करने के बाद अब बारिश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed