{"_id":"62f177edced92568e65e4a9e","slug":"registration-ended-40-percent-students-missed-panipat-news-knl1173299162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: दाखिले के लिए पंजीकरण समाप्त, 40 फीसदी विद्यार्थी चूके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: दाखिले के लिए पंजीकरण समाप्त, 40 फीसदी विद्यार्थी चूके
विज्ञापन
पानीपत। महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए पंजीकरण सोमवार को समाप्त हो गया। इस दौरान महज 60 प्रतिशत विद्यार्थी ही दाखिले के लिए आवेदन कर पाए, 40 प्रतिशत विद्यार्थी आवेदन करने से चूक गए। इस वजह से रही पंजीकरण पोर्टल की तकनीकी दिक्कत और डॉक्युमेंट का नहीं बन पाना। ऐसे में अगर पंजीकरण की तिथि नहीं बढ़ाई तो बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह जाएंगे।
विद्यार्थियों की मानें तो आवेदन प्रक्रिया के लिए एक सप्ताह का समय और दिया जाना चाहिए। इससे कम समय में सभी विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो सकेगा। सोमवार को आवेदन का आखिरी दिन महाविद्यालयों में हजारों की संख्या में विद्यार्थी पहुंचे और पोर्टल पर पंजीकरण कराने और दस्तावेज अपलोड करने के लिए मारामारी मची रही। शाम तक पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त हो गई और बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए। ऐसे में विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। उनका कहना है कि अगर दाखिला नहीं मिला को उनका साल व्यर्थ चला जाएगा।
आठ में से तीन दिन नहीं चला पोर्टल
एक अगस्त से आठ दिन के लिए पोर्टल पर पंजीकरण और डॉक्यूमेंट अपलोड करने की तिथि घोषित की गई थी, जो सोमवार को समाप्त हो गई। हालांकि इन आठ दिनों के दौरान एक और दो अगस्त को तो पोर्टल बिल्कुल नहीं चला। इसके बाद एक दिन और पोर्टल का सर्वर डाउन रहा। तकनीकी दिक्कतों के कारण महज पांच दिन ही पंजीकरण हो सका। इस साल लगभग 15 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं पास की थी, जिनमें महज 60 फीसदी ही आवेदन करने में सफल रहे।
विज्ञापन
इस तरह है आगे का शेड्यूल
1. 12 अगस्त को पहली कटआफ लिस्ट जारी की जाएगी।
2. 13 से 16 अगस्त तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकते हैं।
3. 19 अगस्त को दूसरी कटआफ लिस्ट जारी की जाएगी।
4. 20 से 23 अगस्त तक दूसरी कटऑफ विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।
5. 22 अगस्त से कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा।
6. 26 अगस्त को बची सीटों पर ओपन काउंसलिंग की जाएगी।
आवेदन की तारीख बढ़ाई जानी चाहिए। सभी विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए हैं। जो विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाएं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। पोर्टल फिर से खुल सकता है।
- संजू अबरोल, प्राचार्य, राजकीय देशबंधु कॉलेज